ACT 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, सेमीफाइनल में जोरदार एंट्री"/>

ACT 2023: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया, सेमीफाइनल में जोरदार एंट्री

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में 4-0 से हराते हुए करारी शिकस्त दी। यह लीग चरण का आखिरी मुकाबला था। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया। भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाये रखा। पहले क्वार्टर में भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। हरमन ने दूसरे क्वार्टर में भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। भारत के लिए तीसरा गोल जुगराज सिंह ने तीसरे क्वार्टर में किया। चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने एक और गोल कर दिया। पूरे मैच के दौरान पाकिस्तान टीम खाता भी नहीं खोल पाई और जूझती नजर आई।

सेमीफाइनल में पहुंची टीम

 

टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी है। भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। भारत ने तीन लीग मैच में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा। वहीं, पाकिस्तान को चार मैचों से सिर्फ एक में जीत मिली है। पाकिस्तान ने चीन को 2-1 से हराया था।

भारत पाक मुकाबले

 

भारत और पाकिस्तान ने हॉकी में अब तक आपस में कुल 178 मुकाबले खेले हैं। भारत ने 64 और पाकिस्तान ने 82 मैच अपने नाम किए हैं। 32 मैच ड्रॉ रहे। दूसरी ओर, पिछले 14 मैचों में भारत का लगातार दबदबा रहा है, जिसमें उसने पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया। भारत ने इस दौरान 12 मैच जीते और दो ड्रॉ पर छूटे। भारत और पाकिस्तान की अंतिम टक्कर 2022 में एशिया कप में हुई थी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम हैं। दोनों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button