Kishore Kumar Birthday: खंडवा की इस दुकान में अब भी मिलती है वैसी ही जलेबी, जैसी किशोर कुमार को थी पसंद

Kishore Kumar Birthday बादल शर्मा ने आज भी दुकान में अपने दादाजी के साथ किशोर कुमार की तस्वीर भी लगा रखी।

Kishore Kumar Birthday। हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के खंडवा से जुड़े किस्सों की बात की जाती है और लालाजी की दुकान जरूर चर्चा में आती है। किशोर कुमार बचपन में यहां खूब ‘दूध जलेबी’ खाया करते थे और शोहरत हासिल करने बाद भी किशोर कुमार जब भी खंडवा आते थे तो अपने दोस्त लालाजी शर्मा की दुकान पर दूध जलेबी खाना नहीं भूलते थे।

 

आज भी बनती है वैसी ही जलेबी

खंडवा में लालाजी की दुकान में आज भी वैसी ही जलेबी बनती है, जैसी जलेबी किशोर कुमार को पसंद थी। फिलहाल दुकान को स्वर्गीय हीरालाल जी शर्मा के पोते बादल शर्मा संभाल रहे हैं। बादल शर्मा बताते हैं कि, ‘किशोर कुमार का घर दुकान के बिल्कुल पास था। मेरे दादाजी और किशोर कुमार अच्छे दोस्त थे और उनके हाथ की दूध जलेबी उन्हें बेहद पसंद थी।’

दुकान में अब नहीं मिलती दूध जलेबी

बादल शर्मा बताते हैं कि दादाजी के समय दुकान पर दूध जलेबी खासतौर पर बनाई जाती थी। उस समय हमारा मुख्य काम दूध से जुड़ा ही था, लेकिन धीरे-धीरे काम फैलने लगा। बादल का कहना है कि अब रोज दूध जलेबी तो नहीं मिलती है, लेकिन ठंड के मौसम में कुछ दिनों जरूर बनाते हैं।

 

किशोर कुमार से परिवार का गहरा लगाव

 

शर्मा परिवार को किशोर कुमार के साथ गहरा लगाव है। परिवार में भी अक्सर किशोर कुमार से जुड़े किस्सों की चर्चा होती है। बादल शर्मा ने आज भी दुकान में अपने दादाजी के साथ किशोर कुमार की तस्वीर भी लगा रखी।

 

गौरतलब है कि किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को खंडवा में हुआ था। भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक रहे किशोर कुमार एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फिल्मों के अलावा उन्होंने बंगाली, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button