Seena Haider और Anju के बाद अब चर्चा में Pakistan की गजल परवीन, 3 साल पहले भारत आई थी, पढ़िए इसकी पूरी कहानी

17 साल की गजल परवीन इस्लामाबाद की रहने वाली है। 3 साल पहले अपनी बुआ के साथ भारत आई थी। बुआ अभी सीकर में रह रही है।

जयपुर। देशभर में सीमा हैदर और अंजू की चर्चा हो रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत आई, वहीं अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई। अब एक और पाकिस्तानी लड़की की कहानी सामने आई है। इसका नाम गजल परवीन है।
गजल मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है, लेकिन तीन साल से भारत में रह रही थी। वह अपनी बुआ के साथ सीकर आई थी। वह शुक्रवार को 17 साल की गजल परवीन दो लड़कों के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और पाकिस्तान जाने का टिकट मांगा। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था।

 

पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव के अनुसार, यह घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे का है। हवाई अड्डा कर्मचारियों ने पहले तो मजाक समझा, लेकिन बाद में लड़की ने उन्हें बताया कि वह इस्लामाबाद की रहने वाली है। उसकी बुआ शीला सिंधी करीब तीन साल पहले इस्लामाबाद गई थी और उसे अपने साथ ले आई थी। तब से वह भारत में ही रह रही है।

 

बुआ अभी सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में रहती है। कुछ दिन पहले उसका बुआ से झगड़ा हो गया। वह बस में बैठकर श्रीमाधोपुर से जयपुर पहुंची। बस में उसे दो युवक मिले थे, जो उसे छोड़ने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गए।
लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। श्रीमाधोपुर से उसकी बुआ और अन्य परिजन को बुलाया गया है। लड़की के पास पुलिस को 250 रुपए मिले हैं। अभी दोनों युवकों को भी हिरासत में रखा गया है।

जयपुर पुलिस के सामने कई सवाल

    • इस घटनाक्रम ने जयपुर पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
    • क्या गजल की बुआ गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान गई और आई थी?
    • पाकिस्तानी लड़की 3 साल से भारत में रह रही है, किसी को पता नहीं चला?
    • क्या इसी तरह कई लोग राजस्थान की पाकिस्तान से लगी सीमा पर रह रहे हैं?

अंजू का भी है राजस्थान कनेक्शन

अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई और वहां इस्लाम कबूल करते हुए निकाह करने वाली अंजू का संबंंध भी राजस्थान से है। उसका पति अरविंद राजस्थान के सीकर में किराए के मकान में रहता है
अंजू यहीं से पाकिस्तान गई थी। अभी उसके वीजा की मियाद 20 अगस्त तक की है। अंजू के मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है। उसके पिता ने बहुत पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button