Earthquake Today: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 तीव्रता का भूकंप, पढ़िए ताजा अपडेट

नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि शनिवार को ये झटके महसूस किए गए। भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर था। अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सरकार तथा प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

 

पढ़िए देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

नाइजर में तख्तापलट, सैनिकों ने जनरल त्चियानी को घोषित किया राष्ट्र प्रमुख: नाइजर में तख्तापलट करने वाले सैनिकों ने अपने नेता जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी को राष्ट्र प्रमुख घोषित कर दिया। प्रवक्ता कर्नल मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि संविधान निलंबित कर दिया गया है। जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी अब राष्ट्र प्रमुख हैं। जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने टीवी पर संदेश जारी करते कहा कि उन्हें सैनिकों ने नेता के रूप में मान्यता दी है। उन्होंने देश के नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से समर्थन मांगा है।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों द्वारा नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हिरासत में लेने के बाद से नाइजर की सेना के विभिन्न गुटों में सत्ता के लिए खींचतान की बात कही जा रही है। अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों से लड़ने के लिए नाइजर को पश्चिमी देश विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button