संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मंडी पहुंचकर लिया खरीदी कार्य का जायजा: किसानों से की चर्चा

0 एक दशक के बाद कृषि उपज मंडी में दिख रही रौनक
0 संसदीय सचिव की पहल पर किसानों को मिल रही धान की सही कीमत
0 किसानों के साथ ही हमालों ने जताया संसदीय सचिव व मंडी अध्यक्ष का आभार

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH महासमुंद। कृषि उपज मंडी में करीब एक दशक के बाद रौनक दिख रही है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर किसानों को धान की सही कीमत मिल रही है। साथ ही हमालों को भी रोजगार मिल रहा है। जिस पर किसानों व हमालों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे का आभार जताया है।
आज गुरूवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर और मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने कृषि उपज मंडी महासमुंद में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व मंडी अध्यक्ष की पहल पर करीब एक दशक के बाद मंडी में धान की खरीदी की जा रही है।

किसानों को पहली बार उनकी धान की सही कीमत भी मिल रही है। किसान पुष्पेंद्र निषाद, रंजीत चंद्राकर, ग्वालू राम साहू, धनेश दीवान, जिंदूराम चंद्राकर आदि किसानों ने चर्चा के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि मंडी में खुली बोली के माध्यम से धान की खरीदी व्यापारियों द्वारा की जा रही है। 18 सौ प्रति क्ंिवटल से अधिक में धान की बोली लग रही है। जिससे मंडी में एक दशक के बाद किसानों की रौनक आई है। यह सब संसदीय सचिव श्री चंद्राकर और मंडी अध्यक्ष श्री बंजारे की पहल से हो सका है।

उन्होंने बताया कि मंडी में धान की सही कीमत मिलने की जानकारी होने पर किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। किसानों ने मंडी में बेहतर व्यवस्था व सुविधा के लिए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व मंडी अध्यक्ष श्री बंजारे का आभार जताया है। इधर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखने हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान ऐसा वर्ग है जो सभी लोगों के हित के बारे में सोचता है।

किसान द्वारा उगाई गई फसलों का लाभ गांव से लेकर शहर के लोगों तक मिलता है। नतीजतन किसानों का भूपेश सरकार ने भरपूर साथ दिया है। किसानों के विकास को लेकर समय-समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनेक हितकारी निर्णय लिए गए हैं। जिसका असर आज जमीनी स्तर पर देखने का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनादेश कांग्रेस पार्टी को देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में भरोसा किया है, उस पर सरकार खरा उतर रही है। शपथ लेने के कुछ ही घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया तो वही समर्थन मूल्य 2500 किया गया। इसी तरह विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को अग्रणी प्रदेश की श्रेणी में लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button