हरे रंग का श्रृंगार खूबसूरती के साथ खुशहाली भी दर्शाता

Sawan 2023 : सावन की वर्षा और प्राकृतिक वातावरण बरबस मन में उल्लास व उमंग भर देते हैं। सावन माह हर किसी के लिए खास होता है। सावन का पूरा महीना शिव व प्रकृति को समर्पित है। चूड़ियां मन की चंचलता को दर्शाती हैं, जबकि कंगना मातृत्व की ललक उत्पन्न करता है। सावन माह को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, सावन माह में हरे रंग का श्रृंगार महिलाओं की खूबसूरती ना सिर्फ बढ़ाती है, बल्कि यह जीवन की खुशहाली को भी दर्शाता है।

सावन में सब कुछ हरा-हरा

सावन में महिलाएं विशेष तौर पर मेहंदी लगाती हैं। सावन आते ही महिलाओं की कलाइयों की चूड़ियों के रंग हरा हो जाते हैं और साथ ही उनका पहनावा भी हरे रंग में तब्दील जाता है, दूसरी तरफ सावन में जिले के मेहंदी के छोटे-बड़े मेहंदी के दुकानों में भीड़ रहती है। इन दिनों हरी साड़ी की बिक्री भी जोरों पर है।

सावन का महीना होता है खास

परफेक्ट परिसर निवासी पूजा सावदकर ने बताया कि सावन का महीने खास होता है। सभी लोग भगवान शिव की भक्ति में डूब जाते है। सावन के महीने की शुरआत हमारे किटी ग्रुप ने जमकर की। फैशन के इस दौर महिलाएं भी स्वयं को परिधानों व वेशभूषा के रुप में ढालती है। किटी में सभी ने हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनी थी। सावन का महीना सुहागिनों के लिए खास होता है। महिलाओं और लड़कियों के लिए यह मौसम श्रृंगार की दृष्टिकोण से मनमोहक होता है। सावन में हरी चूड़ी पहनने के पीछे एक राज छुपा है। हरा रंग सौभाग्य का रंग माना जाता है। वहीं हरे रंग को प्रेम, सुहाग व खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

सावन के माह में लगवाई मेहंदी

शक्ति नगर निवासी सपना शर्मा के अनुसार हर वर्ष सावन के माह में मेहंदी जरुर लगवाती हूं। सावन सोमवार को लेकर बहुत उत्साह रहता है। सावन का महीना भक्ति और फैशन दोनो ही दृष्टि से होता है। इस मौसम में कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं। सावन के पहले सोमवार को हरी साड़ी घर के मंदिर में ही भगवान शिव की अराधना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button