Sunil Gavaskar Birthday: तो क्रिकेटर नहीं मछुआरे बनते सुनील गावस्कर, पढ़ें लिटिल मास्टर की दिलचस्प कहानी

Sunil Gavaskar Birthday: दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर 10 जुलाई 2023(सोमवार) को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। क्रिकेट से जुड़े कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सुनील को लिटिल मास्टर कहा जाता है। वह टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर के जन्म से जुड़ा एक किस्सा कम ही लोग जानते हैं। यदि उनके चाचा ने ध्यान न दिया होता तो शायद वह मछुआरे होते।

सुनील गावस्कर का जन्म

सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। गावस्कर ने ये किस्सा अपनी आत्मकथा सनी डेज में बताया है। सुनील के जन्म के बाद उनके चाचा नारायण मसूरकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुनील को उठाया और ध्यान से देखा। तभी उन्हें लिटिल गावस्कर के कान के पास एक जन्मचिह्न नजर आया।

पैदा होते ही गुम हो गए थे नन्हे गावस्कर

अगले दिन जब चाचा दोबारा अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को फिर में लिया। हालांकि वे हैरान थे, क्योंकि जिस बच्चे को उन्होंने उठाया था। उसके कान के पास बर्थमार्क नहीं था। नारायण ने इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। उसके बाद नन्हें गावस्कर की तलाश की गई। तभी एक मछुआरे परिवार की एक महिला की गोद में नन्हे गावस्कर सोते नजर आए। किसी नर्स की गलती के कारण लड़कों की अदला-बदला हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सुनील को परिवार के पास लौटा दिया।

सुनील गावस्कर क्रिकेट करियर

सुनील गावस्कर के करियर की बात करें तो उन्होंने 125 टेस्ट मैचों में 34 शतक और 45 अर्धशतक के साथ 10,122 रन बनाए। उन्होंने 108 वनडे मैचों में 1 शतक और 27 अर्धशतक के साथ 3,092 रन बनाए हैं। गावस्कर ने प्रथम श्रेणी में 81 शतकों सहित 25,834 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button