भारत के खिलाफ WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, 3 दिग्गजों की हुई वापसी

मुंबई इंडियंस (एमआई) नेे आईपीएल 2023 में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। मुंबई ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 14 रन से विजयी परचम फहराया। मुंबई ने 193 रन का लक्ष्य रखा और हैदराबाद को 178 पर ढेर हो गई। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन की दरकार थी। अर्जुन तेंदुलकर ने 20वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केवल 5 रन खर्च किए। उन्होंने आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के रूप में अपना पहला विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने खराब आगाज किया। हैरी ब्रूक (9) सस्ते में आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी (7) और अभिषेक शर्मा (1) का बल्ला नहीं चला। हालांकि, मयंक अग्रवाल (48) ने काफी देर देर तक एक छोर संभाले रखा। उन्होंने कप्तान एडेन मारक्रम (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 और हेनरिक क्लानसेन (36) के साथ पांचवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। अब्दुल समद ने 10, मार्को यानसन ने 13 और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 रन का योगदान दिया। मुंबई ेकिए बेहरनडॉफ, राइली मेरिडिथ और पीयूष चावलना ने दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी मुंबई ने सधी हुई शुरुआत की। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। रोहित ने 18 गेंदों में 28 रन बनाकर पांचवें ओवर में टी नटराजन का शिकार बने। ईशान ने दूसरे विकेट के लिए कैमरन ग्रीन के संग 46 रन की साझेदारी की। ईशान की पारी का अंत मार्को यानसन ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर किया। उन्होंने 31 गेंदों में 38 रन जुटाए। यानसन ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव (7) को अपने जाल में फंसाया।

ग्रीन ने चौथे विकेट के लिए तिलक वर्मा (17 गेंदों में 37) के संग 56 रन की पार्टनरशिप की। वर्मा को 17वें ओवर में भुवनेश्वर ने आउट किया। ग्रीन ने पांचवें विकेट के लिए टिम डेविड (11 गेंदों में 16) के साथ 41 रन की साझेदारी की। डेविड अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर रनआउट हुए। ग्रीन 40 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।  यह उनकी पहली आईपीएल फिफ्टी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button