भारत पहुंचे 12 अफ्रीकन चीते, अब कूनो में बढ़ाएंगे कुनबा; ग्लोबमास्टर C17 विमान से लाए गए मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के साथ ही आज एक बार फिर पूरा देश चीतों को लेकर गौरवान्वित हो रहा है। साउथ अफ्रीका से लाए गए 12 चीते भारत पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका से 12 चीतों को लेकर आ रहा भारतीय वायुसेना का ग्लोबमास्टर सी-17 विमान ग्वालियर एयरवेज पर लैंड हो गया है, जहां से इन्हें चिनूक हेलीकॉप्टर में श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में ले जाया जाएगा।

बताया जा रहा है इन सभी चीतों को ग्लोबमास्टर विमान से दूसरे विमान में शिफ्ट करने के लिए लगभग आधे घंटे का समय लगेगा। साउथ अफ्रीका से 7 नर और 5 मादा चीते भारत लाए गए हैं। चिनूक हेलीकॉप्टर लगभग 11:00 बजे ग्वालियर एयरवेज से कूनो अभ्यारण के लिए उड़ान भरेगा।

कूनो अभ्यारण में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव 12 चीतों को बड़े बाड़े में रिलीज करेंगे। साउथ अफ्रीका से आए इन 12 चीतो के लिए कूनो नेशनल पार्क में 10 नए बड़े बाड़े बनाए गए हैं। साथ 6 बाड़े पहले से रिजर्व हैं। साउथ अफ्रीका से आ रहे इन चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा। कूनो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय वन मंत्री केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत में पहली बार 17 सितंबर यानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन पर नामीबिया से 8 चीते आए थे। और इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे थे। उसके बाद कूनो नेशनल पार्क चीतों के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी गई है। यही कारण है कि अब दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते कूनो में पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर में यह अफ्रीकन चीते कूनो में पहुंचेंगे और सीएम शिवराज सिंह चौहान इन्हें रिलीज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button