खूनी जंग पर उतारू रूस, किया अब तक का सबसे बड़ा नागरिक हमला, 30 की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने अबतक का सबसे बड़ा जानलेवा हमला किया है। रूस की तरफ से दागे हालिया मिसाइल से 30 लोगों की जान चली गई है। यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर नीप्रो में एक अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल आ गिरी। इस हादसे में घायल अन्य लोगों का बचाव कार्य जारी है। 

इमारत में रहते थे 1700 लोग 

यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक, हमले के बाद इस बहुमंजिला इमारत में बचाव कार्य जारी है। एक अनुमान के मुताबिक इस आवासीय इमारत में लगभग 1700 लोग रहते थे, लेकिन हमले के बाद यह वीरान हो गया है। ग्लोबल मीडिया का दावा है कि यूक्रेन के जापोरीझिया में 30 सितंबर को हुए रूसी हमले में मरने वालों की संख्या के मद्देनजर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

लगातार घातक हो रहा है रूस

वहीं यूक्रेन के पूर्वी शहर सोलेदर पर कथित तौर पर कब्जा जमाने के बाद रूस और घातक हो गया है। यूक्रेन की राजधानी में शनिवार सुबह कई विस्फोटों की गूंज सुनाई दी। स्थानीय लोगों और अधिकारियों के मुताबिक प्रमुख बुनियादी ढांचे पर रूस की तरफ से हमले किए गए थे।

यूक्रेन का सोलेदर शहर लिया कब्जे में!

शुक्रवार को रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के दावे पर सवाल उठाया है। यूक्रेन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रात में भीषण लड़ाई हुई थी, लेकिन सोलेदर रूस के कब्जे में गया है, इससे इंकार किया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसको लेकर एक वीडियो बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना ने अहम स्थानों पर अपनी पोजीशंस बना रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button