एलन मस्क के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 200 अरब डॉलर गंवाने वाले दुनिया…

ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क को करीब 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार वह इतनी बड़ी राशि गंवाने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस के बाद 200 अरब डॉलर से अधिक की व्यक्तिगत संपत्ति तक पहुंचने वाले मस्क दूसरे व्यक्ति थे। दिलचस्प बात यह है कि जनवरी 2021 में मस्क अरबपतियों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए थे। मस्क की संपत्ति में गिरावट का सबसे बड़ा कारण टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट आना है।  

नवंबर 2021 में मस्क का शेयर शीर्ष पर
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2021 में मस्क का शेयर 340 बिलियन के साथ शीर्ष पर पहुंच गया था। हालांकि, उसके बाद से उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ है। जेफ बेजोस के बाद मस्क 200 अरब डॉलर हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने। मस्क ब्लूमबर्ग अरबपति इंडेक्स में शीर्ष पर थे, लेकिन बाद में उन्हें LVMH के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पीछे छोड़ दिया है। मस्क की कुल संपत्ति पहले 338 अरब डॉलर थी। मस्क के 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद टेस्ला के शेयरों में यह गिरावट आई है।

नए सीईओ की तलाश में मस्क
मस्क के कंपनी संभालने के बाद से ट्विटर का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ सहगल और पॉलिसी प्रमुख विजया गड्डे सहित शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया। ईसके बाद मस्क ने अपने लगभग 50 पर्सेंट कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। दूसरी ओर मस्क, टेस्ला और ट्विटर के सीईओ के रूप में पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। इसीलिए एलन मस्क अभी भी एक नए ट्विटर सीईओ की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button