ये राशि वाले आज धन का निवेश न करें, फंस सकता है पैसा, बिजनेस आज मीडियम रहेगा

आज ग्रहों की स्थिति की बात करें तो  राहु मेष राशि में, वक्री मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि मे और धनु राशि में  सूर्य, शुक्र, चंद्रमा व बुध चार ग्रह हैं। एक ही राशि में चार ग्रह होना अच्छी स्थिति नहीं है। विभिन्न राशियों के लिए आज समय बहुत अच्छा नहीं है, अगर आप कुछ चीजों में समय को बचकर पार करेंगे,तो यह आपको आगे चलकर लाभ दिलाएगा, वहीं अगर शनि की बात करें तो शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। आज शनिवार का दिन है, जो शनिदेव को समर्पित है। आइए जानें आज की लकी राशियां

वृश्चिक राशि- आज कहीं भी किसी गलत जगह निवेश न करें, आपका पैसा फंस सकता है, इसलिए पैसों के लेनदेन में खास ध्यान रखें, निवेश बहत सोचसमझ कर करें। परिवार में सभी से स्नेह बनाए रखें। पारिवारिक लड़ाई में न उलझें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस में सोचसमझकर काम करेंगे, तो आज ठीकठाक समय रहेगा। 

मकर राशि वालों के लिए आज समय थोड़ा ठीक नहीं, इस राशि के लोग बिजनेस को ध्यान से करें। अगर आप बिना किसी देखरेख के बिजनेस करेंगे,तो आपके लिए समस्या हो सकती है। हालांकि आपका बिजेस आपको आज बहुत अच्छा लाभ नहीं देगा। 

कुंभ राशि वालों के लिए धन के मामले में आज बहुत अच्छा योग है। इस राशि के लोगों को धन के नए नए साधन मिलने के योग, इसलिए इस राशि के लोगों को अपने बिजनेस में अच्छे से करना होगा। प्रेम-संतान  ठीकठाक रहेंगे। हालांकि आज के दिन आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन गणपति की अराधना से सब अच्छा हो जाएगा। 

मिथुन राशि- आज अपने पार्टनर का ध्यान रखें और उनकी सेहत की अपडेट लें।  बिजनेस में आपको आज कोई खास लाभ नहीं होगा, इसके अलावा आज का दिन आपके लिए मध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button