केंद्र सरकार में नौ लाख पद खाली, इनमें से अधिकतर नौकरियां रेलवे में

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 979,327 पद खाली हैं। इनमें से अधिकतर 293943 पद रेलवे में खाली हैं। यह जानकारी कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बुधवार को लोकसभा में दी। उन्होंने यह बी बताया कि अन्य मंत्रालय जैसे रक्षा और ग्रह मंत्रालय में भी क्रमश 264,704 और 143536 पद खाली हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि 1 मार्च, 2021 तक 40.35 लाख स्वीकृत पदों के मुकाबले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में केवल 30.55 लाख कर्मचारी थे। सबसे कम पद उप राष्ट्रपति सचिवालय में 64 पदों में सिर्फ 8 खाली हैं। इसके बाद 13 एग्रीकल्चर रिसर्च और 14 पब्लिक असेट मैनेजमेंट में हैं।

कांग्रेस एमपी दीपक बैज के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 1.47 लाख नई नियुक्तियां विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, पीएसयू, बैंक और दूसरे सरकारी संस्थानों में की गई हैं। रेलवे की बात कहें तो रेलवे में 293943 पद रेलवे में खाली हैं, अभी रेलवे में कुल 15,14,007 स्वीकृत हैं, जिनमें मे अभी रेलवे 12,20,064 कर्मियों के साथ चल रहा है। इसी तरह रक्षा मंत्रालय में भी 2,64,707 खाली हैं, कुल  6,46,042 पद स्वीकृत हैं। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में पदों का सृजन और उनको भरना, संबंधित मंत्रालय या विभाग की जिम्मेदारी है और यह एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, उनके संबद्ध या अधीनस्थ कार्यालयों में सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, त्यागपत्र, मृत्यु आदि के कारण रिक्तियां उत्पन्न होती हैं। सिंह ने कहा कि समूह ‘क’ के 23,584 पद रिक्त हैं जबकि समूह ‘ख’ के 1,18,807 और समूह ‘ग’ के 8,36,936 पद खाली हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button