छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना है

नगर में प्रारंभ हुवा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों को नगरीय क्षेत्रो में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने उनमे खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 06 अक्टूबर 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाना है, जिसके तहत नगर पंचायत नवागढ़ सीएम्ओ के द्वारा वार्ड क्र 01 से 15 वार्ड तक मुनादी कार्य कराया गया, जिसमे 18 वर्ष से 40 वर्ष तक महिला एवं पुरुष व्यक्ति भाग ले सकते है, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 में अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने की अपील की गई, उक्त आयोजन निकाय क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्र 15 हाई स्कुल नवागढ़ में किया गया है, नगर पंचायत द्वारा उक्त आयोजन हेतु समस्त वयवस्था की गई है, साफ़ सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था व् अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है,

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022 में गिल्ली डंडा, पिटटूल, संखली, लगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, भौरा, 100 मीटर दौड़, गेडी दौड़, फुगडी, लम्बी कूद का आयोजन किया गया, मैदान में कबड्डी. खो-खो खेल हेतु चुना मार्किंग किया गया, 100 मीटर महिला दौड़ में प्रथम सोनिया एवं सावित्री द्वितीय रही और पुरुष में प्रथम चमन, जीतराम द्वितीय एवं भवानी पाल, तृतीय, जिसमे निकाय के कर्मचारी, सफाई दीदियो एवं नागरिको के द्वारा विभिन्न खेलो में भाग लिया गया, जिसमे डीएल बर्मन सीएम्ओ, विवेक रंजन तिर्की, उपभियंता, मुकेश तिवारी, लेखापाल, महितोश शर्मा, सहा.ग्रेड 03, प्रवीण बोयरे, सफाई दरोगा, विनोद तम्बोली, रामकुमार, संजय, जीतराम, मिलन, कुशाल, अरुण, लोचन, विश्वजीत, अभिषेक, भवानी, मिलन, देवचरण, एवं समस्त सफाई, दिदिया व् समस्त प्रतिभागी उपस्थित थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button