दोस्त शिंजो आबे को PM मोदी की कराई थी वाराणसी की सैर, साथ में की थी गंगा आरती

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमले की खबर से भारत भी सकते हैं। दरअसल शिंजो आबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं और जब भी दोनों राजनयिकों की मुलाकात होती थी तो दोनों में एक अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती थी। प्रधानमंत्री रहते हुए जब शिंजो आबे भारत आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपने साथ वाराणसी दर्शन के लिए भी लेकर गए थे और दोनों राष्ट्र प्रमुखों ने यहां साथ में गंगा आरती की थी। इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था। शिंजो आबे ने पूरी आस्था के साथ PM मोदी के साथ गंगा आरती की थी। जब शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवद् गीता भी भेंट की थी।

राजनयिक परिवार में जन्मे थे शिंजो आबे

जापान में शिंजो आबे के परिवार को काफी सम्मान से देखा जाता है। राजनियक परिवार से संबंध रखने वाले शिंजो आबे का जन्म टोक्यो में हुआ था। शिंजो आबे के दादा काॅन आबे और पिता शिंटारो अबे भी जापान के वरिष्ठ राजनेता रह चुके हैं। वहीं शिंजो आबे के परदादा भी योशिमा ओशिमा ने इंपीरियल जापानी सेना में जनरल के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा शिंजो आबे की मां, योको किशी, 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके नोबु से किशी की बेटी थी।

गौरतलब है कि साल 2020 में जब तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण शिंजो आबे ने जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था तो PM मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य के लेकर चिंता जताई थी और ट्वीट करके लिखा था कि ‘मेरे दोस्त शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य के बारे में जानकर दुख हुआ। बीते कुछ वर्षों में आपकी अगुवाई में भारत-जापान की साझेदारी काफी मजबूत हुई है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’ पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से उनके शिंजो आबे के साथ अच्छे संबंध रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button