Kusal Mendis ने WTC के पांच साल में पहली बार किया यह कारनामा, जड़ा टेस्ट करियर का 10वां शतक

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे दिन कुसल मेंडिस ने 148 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक जड़ा। कुसल ने कामिंदु मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बना लिया है। तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली।

  1. कुसल मेंडिस ने टेस्ट करियर का जड़ा 10वां शतक
  2. WTC के पांच साल में पहली बार लगाया शतक
  3. साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा है। यह उनके टेस्ट करियर का 10वां शतक रहा। मेंडिस ने एक दोहरा शतक भी जड़ा है। दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र के पांच साल में कुसल मेंडिस ने पहला शतक जड़ा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने दूसरे दिन विशाल स्कोर बनाया। पहले दिन जहां दिनेश चांदीमल ने शतक जड़ा तो वहीं, दूसरे दिन कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़कर इतिहास रचा। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने भी शतकीय पारी खेली। 8 मैच के बाद मेंडस के बल्ले से यह पहला शतक निकला है। वह फॉर्मेट में साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मेंडिस अभी तक 38 पारियों में 1185 रन बना चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button