मुंबई में मनाया गया महंत स्वामी महाराज का 91वां जन्मदिवस, देश-विदेश से उमड़े साधु-सांत और भक्त

Mahant Swami Maharaj: बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के संतों ने पूज्य महंत स्वामी महाराज के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आरती की गई। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना के साथ हुआ।

HIGHLIGHTS

  1. हर्षोल्लास के साथ मनाया गया परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का जन्मदिवस।
  2. देश-विदेश से बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के साधु-संत और भक्त हुए शामिल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Mahant Swami Maharaj: बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु और संत विभूति परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का 91वां जन्म दिवस गोरेगांव, मुंबई में बड़े भक्ति-भाव से साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल भक्तों और शुभचिंतकों की भीड़ से उमड़ पड़ा।

दुनिया भर से भक्त, परम पूज्य स्वामी महाराज का आशीर्वाद पाने के लिए एकत्रित हुए। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के 400 से अधिक साधु-संत इस उत्सव का हिस्से बने और हजारों भक्तों ने इस महोत्सव का लाभ उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के नाम-स्मरण और प्रार्थना से हुई। इसके बाद बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के वरिष्ठ संतों की जीवन यात्रा और सेवा कार्य के प्रवचन हुए। अपने संबोधन में ज्ञाननयन स्वामी ने भगवान स्वामीनारयण के अद्भुत काम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे सच्चे और गुणातीत साधु पृथ्वी पर प्रकट है।

naidunia_image

पूज्य भगवत्सेतु स्वामी ने पूज्य महंत स्वामी महाराज में भक्ति और साधना के बारे में बताया। वहीं, आदर्शजीवन स्वामी ने मानवता के प्रति प्रेम और वात्सल्स पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्रह्मविहारी स्वामीजी और आत्मतृप्त स्वामीजी ने प्रमुख स्वामी महाराज और महंत स्वामी महाराज के सेवाकार्य का विवरण दिया। साथ ही पूज्य आनंदस्वरूप स्वामीजी ने महंत स्वामी महाराज की विनम्रता पर प्रवचन दिए।

naidunia_image

इस अवसर पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पूज्य महंत स्वामी महाराज के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बीएपीएस संस्था समाज कल्याण और आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यकर रही है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं यहां उपस्थित हूं। उन्होंने कहा, ‘जिस प्रकार हमारी संस्कृति को विश्वभर में फैलाया जा रहा है, उसमें स्वामीनारायण संस्था का योगदान है। अबू धाबी में मंदिर इसी विचार का प्रमाण है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button