Sitaram Yechury: सीताराम येचुरी का निधन, लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली AIIMS में फेफड़े के संक्रमण के कारण निधन हो गया। 19 अगस्त को तेज बुखार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 दिन तक इलाज चला। CPI(M) ने उनके निधन की पुष्टि की।

HIGHLIGHTS

  1. वह लंबे समय से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
  2. हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Sitaram Yechury Death: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका दिल्ली एम्स में फेफड़े के संक्रमण का इलाज चल रहा था। वह कई दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थे।

सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार आया था। उसके बाद वह AIIMS दिल्ली में भर्ती हो गए थे। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। CPI(M) ने बयान देते हुए कहा कि कॉमरेड सीताराम येचुरी काफी बीमार थे। उनकी सांस नली में संक्रमण हो गया था। उनका गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया है।

 
 

सीताराम येचुरी का आखिरी वीडियो संदेश

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालते हुए कहा था कि यह मेरी क्षति है कि मैं इस स्मृति सभा में शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सका। बुद्धदेव भट्टाचार्य कॉमरेड को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर सका। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे बुद्धो दा तक अपनी भावनाओं, संवेदनाओं और क्रांतिकारी लाल सलाम को पहुंचाने के लिए एम्स से संपर्क करना पड़ा।

 

2021 में 34 साल के बेटे की हो गई थी मौत

सीताराम येचुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी दूसरी पत्नी सीमा चिश्ती एक पत्रकार हैं। येचुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भरण-पोषण के लिए कुछ नहीं करते हैं। उनको पालने वाली उनकी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी इंद्राणी मजूमदार से हुई थी। उनको पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है। उनके बेटे आशीष को कोविड की सेकंड वेब में कोरोना हुआ था। इसमें उनकी 22 अप्रैल 2021 को 34 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button