शिवराज सिंह चौहान को राहुल गांधी पर आया गुस्सा, बोले- ‘विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान भाजपा, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला करते-करते ऐसा कुछ बोल गए, जिसे भाजपा देशद्रोह बता रही है। राहुल गांधी ने अपने ताजा बयान में लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. अमेरिका दौरे पर हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  2. भाजपा और संघ पर लगातार साध रहे निशाना
  3. अब चुनाव आयोग (EC) पर भी उठाए सवाल

एजेंसी, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा है कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश विरोधी बातें कह रहे हैं। यह देश की छवि खराब करने की कोशिश है। राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं।

बता दें, राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, इंटरव्यू दे रहे हैं और सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल गांधी ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। साथ ही देश की न्याय व्यवस्था, मीडिया और चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

आम चुनाव पर क्या कहा राहुल गांधी ने

naidunia_image

राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा, देश में हुआ आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था। यदि निष्पक्ष होता तो भाजपा को 246 सीट नहीं मिलती। यह चुनाव नियंत्रित था। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं था। हमारे खाते बंद कर दिए गए। तमाम संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा था।

शिवराज सिंह चौहान का जवाब

राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राहुल गांधी लगातार हार के बाद कुंठित मानसिकता के हो गए हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वे नेता प्रतिपक्ष है।

शिवराज ने याद दिलाया कि नरसिम्हा राव की सरकार के समय अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे। अटल जी जब भी विदेश जाते, भारत की बात करते थे। उन्होंने कभी देश की छवि खराब करने वाली बात नहीं कही। राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी की बुराई करते-करते देश के ही खिलाफ बोलने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button