BJP Bengal Bandh Today: भाजपा के बंद के दौरान भड़की हिंसा, ममता बनर्जी बोलीं- यह बंगाल को बदनाम करने की साजिश

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पश्चिम बंगाल में सियासी उबाल है। भाजपा के बंद का आज बड़ा असर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने यह बंद नबन्ना प्रोटेस्ट के एक दिन बाद बुलाया है। इस प्रोटेस्ट के दौरान ममता बनर्जी सरकार ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर लाठियां चलाई और आंसू गैस छोड़ी थी।

HIGHLIGHTS

  1. Kolkata Live News: भाजपा ने बुधवार को किया है 12 घंटे के बंद का आह्वान
  2. Bengal Bandh Today: राज्य सरकार ने नहीं दी बंद की अनुमति, ऑफिस खुले
  3. Bengal Bandh LIVE: नॉर्थ 24 परगना में रोकी ट्रेन, BJP कार्यकर्ता हिरासत में

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज भी हंगामा हो रहा है। भाजपा ने बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक (12 घंटे के लिए) बंगाल बंद का आह्वान किया है। भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। इंसाफ मांगने वाले छात्रों पर लाठी चलाई जा रही है, आंसू गैस छोड़ी जा रही है।

इसके साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगा है। बंद के दौरान बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बवाल हो रहा है। बाजार बंद कराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो रही है। पश्चिम बर्धमान में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वहीं भाटापाड़ा में फायरिंग की सूचना है।

ममता बनर्जी ने बताया- बंगाल को बदनाम करने का षड्यंत्र

भाजपा के बंगाल बंद के दौरान ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी की शिकार महिला डॉक्टर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान ममता ने कहा, ‘हमने आज का दिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं, लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते हैं। वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।’

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल सेवा बाधित करने की कोशिश की। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। कहीं-कहीं सार्वजनिक परिवहन की बसें चल रही हैं। ड्राइवर हेलमेट पहने बस चलाते नजर आए।

ममता बनर्जी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम

इससे पहले ममता बनर्जी ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है। ममता ने एक दिन पहले कहा कि बंगाल में कोई बंद नहीं है। सभी कर्मचारी अपने-अपने दफ्तर पहुंचें। जो नहीं आएगा, उसका वेतन कटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button