किसानों के लिए 6 प्राथमिकताएं लेकर चल रही है मोदी सरकार, जागरण एग्री पंचायत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

नई दिल्‍ली के द अशोका होटल में मंगलवार को जागरण न्‍यू मीडिया की ओर से जागरण एग्री पंचायत समिट एंड अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्‍होंने अपने उद्बोधन में कृषि के क्षेत्र में मोदी सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों के बारे में बताया।

HIGHLIGHTS

  1. शिवराज ने कहा जीडीपी में कृषि का 18 प्रतिशत योगदान है।
  2. किसान इस देश का सबसे बड़ा उत्‍पादक है, उपभोक्‍ता भी।
  3. मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनकी प्राथमिकता में किसान हैं।

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की सेवा मेरे लिए ईश्‍वर की सेवा के समान कार्य है। किसान अन्‍नदाता ही नहीं हैं, वे जीवन दाता भी हैं। चौहान ने यह बात मंगलवार को दिल्‍ली के द अशोका होटल में जागरण न्‍यू मीडिया की ओर से आयोजित ‘जागरण एग्री पंचायत समिट एंड अवॉर्ड’ को संबोधित करते हुए कही।

उन्‍होंने कहा कि कहा कि देश की जीडीपी में कृषि का सीधे 18 प्रतिशत योगदान हैं। किसान का योगदान देश की अर्थव्‍यवस्‍था में भी है। वह फ्रीज खरीदता है, कूलर भी खरीदता है। वह इकोनॉमी में योगदान देता है। हमारे देश में किसान सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता भी है।

naidunia_image

 

कृषि के प्रति समर्पित हैं प्रधानमंत्री

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कृषि के प्रति समर्पित हैं। कृषि मंत्री बनने के बाद जब मैंने सारे प्रधानमंत्रियों के भाषणों को पढ़ा तो पाया कि किसी ने भी लालकिले से किसानों का उल्‍लेख नहीं किया। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का मैं सम्‍मान करता हूं लेकिन उन्‍होंने अपने तीनों कार्यकाल में एक बार भी लालकिले से किसानों के बारे में कुछ नहीं कहा। मोदी कृषि को महत्‍व देते हैं और किसानों को प्राथमिकता देते हैं।

naidunia_image

शिवराज ने बताईं सरकार की ये 6 प्राथमिकताएं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि संबंधी सरकार की छह प्राथमिकताएं गिनाईं।

 
  • खाद्य सुरक्षा मजबूत करना, उत्‍पादन बढ़ाना। किसानों की आय बढ़ाना।
  • उत्‍पादन की लागत घटाना।
  • उत्‍पादन का सही मूल्‍य देना।
  • प्राकृतिक आपदा के समय किसानों के नुकसान की भरपाई करना।
  • फसलों का विविधिकरण करना।
  • आने वाली पीढ़ी के लिए धरती सुरक्षित रखना।

naidunia_image

106 तरह की उन्नत फसलें सरकार ने की तैयार

शिवराज सिंह चौहान ने मोदी सरकार के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उत्‍पादन बढ़ाने के लिए 106 तरह की उन्‍नत फसलें तैयार की हैं। इनमें से कई फसलें ऐसी हैं जो कि बहुत कम दिनों में तैयार हो जाती हैं। मोदी सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि 2014 तक जो एमएसपी तय होती थी, आज मोदी सरकार उससे दोगुनी एमएसपी दे रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमारा मिशन लैंड टू लैब का रोडमैप तैयार करना है। किसान लैंड में काम करता है और वैज्ञानिक लैब में दोनों की दूसरी तय करने पर हमारी सरकार काम कर रही है।

naidunia_image

इन किसानों को दिया गया सम्‍मान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्ल की खेती करने वाले महाराष्‍ट्र के अशोक मानवानी, खजूर की खेती करने वाले राजस्‍थान से सदौला राम चौधरी, उन्‍नत खेती करने वाले उत्‍तराखंड से नरेद्र सिंह मेहरा और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले छत्‍तीसगढ़ के वैभव चावड़ा को सम्‍मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button