बुरी तरह ट्रोल होने के बाद Ayesha Takia ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, लेटेस्ट फोटो देख हैरान थे यूजर्स

आयशा टाकिया को असल पहचान सलमान खान के साथ फिल्म 'वाॅन्टेड' में काम करने के बाद मिली थी। उनका फिल्मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा था, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अब वे लंबे समय के बाद चर्चा में आई हैं। उनकी एक लेटेस्ट पोस्ट देख यूजर्स ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने जैसी बात से काफी ट्रोल किया था।

HIGHLIGHTS

  1. आयशा ने साल 2004 में बाॅलीवुड डेब्यू किया था।
  2. वे पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा से दूर हैं।
  3. हाल ही में वे यूजर्स की ट्रोलिंग का शिकार हुईं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ayesha Takia Deleted Instagram Account: बाॅलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाने वाली आयशा टाकिया भले ही इस समय वे हिंदी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने फिल्म टार्जन द वंडर कार से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसमें वे वत्सल सेठ के अपोजिट नजर आई थीं।

अब काफी लंबे समय के बाद आयशा चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन्हें देख यूजर्स हैरान रह गए थे और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। वहीं, अब आयशा ने अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।

 

naidunia_image

आयशा ने अचानक डिलीट किया अकाउंट

आयशा टाकिया ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम को डिलीट कर दिया। फैंस भी इसे देख हैरान रह गए, क्योंकि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर सर्च किया, तो आयशा की प्रोफाइल नहीं मिली।

अपनी इंस्टाग्राम आईडी आयशा ने क्यों डिलीट की, इसे लेकर अभी तक उन्होंने कोई भी बयान जारी नहीं किया है। लेकिन यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था।

naidunia_image

जमकर ट्रोलिंग का शिकार हुईं आयशा

दरअसल, आयशा टाकिया ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की थी। इसमें वे भारी सोने की ज्वेलरी के साथ कांजीवरम साड़ी पहने दिखाई दे रहे थीं। लेकिन उनकी ये सेल्फी यूजर्स को काफी अजीब लगी। नेटीजंस का ध्यान एक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी, लिप जाॅब और अन्य काॅस्मेटिक प्रोसेस पर पड़ा।

 

naidunia_image

लोगों का कहना था कि इस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन पर उन पर सूट नहीं हो रहा है और वे अजीब लग रही हैं। एक ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपने अपने चेहरे पर क्या कर लिया है।’ वहीं, एक और ने लिखा, ‘इन्होंने खुद ही से अपना चेहरा बिगाड़ लिया है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button