Vande Bharat Train: रक्षाबंधन पर भाई के घर जाने में नहीं होगी दिक्‍कत, सफर को आसान बना देगी वंदे भारत ट्रेन, पढ़ें Routes और Timing

देश के करीब 40 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसमें कई सुविधाएं जुटाई गई है। यात्रा की सुविधा के लिहाज से इस ट्रेन का सफर काफी आरामदायक माना जाता है। फिलहाल मध्य, पूर्व, उत्तर और दक्षिण भारत के रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

HIGHLIGHTS

  1. सावन पूर्णिमा पर मनेगा रक्षाबंधन पर्व
  2. यात्रा का समय बचाएगी वंदे भारत ट्रेन
  3. दो कैटेगरी में यात्रा की मिलती है सुविधा

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Vande Bharat Raksha Bhandhan, Vande Bharat Route)। रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस पर्व पर बहनें अपने भाईयों के घर जाती है और उन्हें राखी बांधती है। कई बार देखने में आता है कि इस त्योहार पर बस और ट्रेनों में टिकटों की मारामारी देखने को मिलती है।

यदि आप भी अपने घर जाने का सोच रही हैं, तो आपको यहां उन वंदे भारत ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपका सफर आरामदायक बना देगी, बल्कि यात्रा का भी समय बचाएगी।

मध्य भारत

मध्य भारत में तीन रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल से जबलपुर, इंदौर से भोपाल और नागपुर से बिलासपुर से चलाई जाती है। इंदौर से भोपाल के लिए वंदे भारत की शुरुआत पिछले साल की गई थी।

Vande Bharat Train List In Central India

  • रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20173)
  • इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस (20991)
  • नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20826)

naidunia_image

उत्तर भारत

उत्तर भारत में करीब 10 रूट पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून सहित वाराणसी से यह ट्रेन चलाई जाती है।

Vande Bharat Train List In North India

  • गोरखपुर-लखनऊ चारबाग वंदे भारत एक्सप्रेस (22549)
  • अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (20977)
  • दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (22457/22458)
  • हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20171)
  • खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन ( 22469 ) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22436)
  • नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22439)
  • नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश में अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22447/22448)
  • रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887/20888)
  • देहरादून – लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (22546)

naidunia_image

पूर्वी भारत

पूर्वी भारत में करीब 9 रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती है। ये ट्रेन पटना, हावड़ा, न्‍यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर सहित अन्‍य रूट्स पर चलाई जाती है।

 

Vande Bharat Train List In East India

  • पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22347/22348)
  • राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (20835/20836)
  • रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20898/20897)
  • पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (22349)
  • न्यू जलपाईगुड़ी- गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22227)
  • हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22301/22302)
  • हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896)
  • पटना-गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346)
  • न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22234)

naidunia_image

दक्षिण भारत

सेमी हाई स्‍पीड वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत के करीब 13 रूट पर चलाई जा रही है। तिरुनेलवेली, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम सहित कई रूट्स पर चलाई जाती है।

Vande Bharat Train List in South India

  • तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (20631/20632)
  • एमजीआर चेन्नई-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20687/20688)
  • काचीगुडा, सिकंदराबाद – यशवंतपुर, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (20703/20704)
  • तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस (20633/20634)
  • सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस (20701)
  • सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20833/20834)
  • विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (20833)
  • केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20661)
  • एर्नाकुलम – बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (06002/06001)
  • चेन्नई – कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस (20643)
  • चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस (20608)
  • कलबुर्गी से बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (22231)
  • विशाखापट्टनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस (20842)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button