Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: रुका हुआ धन मिलेगा, बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 August 2024: मेष राशि के जातकों को गुस्से के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। वृषभ राशि वालों को अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं 14 अगस्त 2024 का राशिफल

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन राशि- संपत्ति खरीद सकते हैं।
  2. सिंह राशि- आत्मविश्वास बनाए रखें।
  3. तुला राशि- मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 14 August 2024: आज सावन माह का आखिरी बुधवार है। यह दिन भगवान गणपति को समर्पित होता है। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, 14 अगस्त को मंगलकारी इंद्र और शिव योग बन रहे हैं। वहीं, अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

मेष राशि

 

 

कोई करीबी आपकी प्रॉब्लम सुलझाने में सहायता करेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। गुस्सा ज्यादा होने से हानि होगी। मन में नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। कारोबार में कुछ समस्याएं रहेंगी। निवेश से दूर रहें।

वृषभ राशि

 

आज का दिन निजी में बीताएं। सामाजिक कार्यों में भी रुझान बढ़ेगा। युवा वर्ग मौजमस्ती को छोड़कर अपने करियर पर ध्यान दें। बजट का खास ध्यान रखना होगा। मेहनता उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

 

मिथुन राशि

 

आज का दिन अनुकूल रहेगा। संपत्ति खरीदने की योजना है तो आज काम हो सकता है। आपके ज्यादा दखल देने से घर के लोग परेशान हो सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।

कर्क राशि

 

सभी गतिविधियां अच्छे तरीके से पूरी हो जाएगी। शॉपिंग में दिन व्यतीत होगा। जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय ना लें। किसी दोस्त के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकता है। ऑफिस में कुछ समस्या रहेगी। कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

सिंह राशि

 

कई उलझे हुए कार्यों को ठीक करना दिन है। अगर मकान खरीदने की योजना है तो अनुकूल समय है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। प्रियतम की भावनाओं पर ध्यान दें।

कन्या राशि

 

अपनी योजना से आज आने वाली समस्याओं को हल करन में सक्षम रहेंगे। बिना विचार करें दूसरों का अनुसरण करना नुकसान दायक रहेगा। यात्रा को स्थगित रखना बेहतर रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

 

प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बना रहेगा, जिस टारगेट को हासिल करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

 

जीवन में चल रही समस्या का रिश्तेदारों के सहयोग से हल होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय शांति से समाधान ढूंढने का प्रयत्न करें। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

धनु राशि

 

संतुलित दिनचर्या लाभदायक स्थिति प्रदान करेगी। कुछ समय मंदिर में व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। किसी गलतफहमी के कारण पड़ोसी से कहासुनी होने की आशंका है।

मकर राशि

 

 

अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पहचाने और सही दिशा में मेहनत करें। घर और कार्यस्थल में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। किसी के साथ झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऑफिस में बेहतर माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

 

आपका वर्चस्व और सम्मान बढ़ेगा। पिछले मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी कार्यप्रणाली को शेयर न करें। कोई व्यक्ति जलन की भावना से आपकी बदनामी करने का प्रयास कर सकता है।

मीन राशि

 

कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। खास मुद्दों पर घरवालों के साथ चर्चा होगी। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें। कार्यस्थल पर काम अधिक रहेगा। वैवाहिक रिश्ते में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button