Train Cancelled List: 15 अगस्त को कैंसिल रहेंगी 5 ट्रेनें, कुछ का रूट भी बदला गया, यात्रा प्लान करने से पहले हासिल कर लें जानकारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसका असर रेल यातायात पर भी देखने को मिलेगा। 15 अगस्त को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात निलंबित रहेगा। यहां देखिए प्रभावित होने वाली ट्रेनों की लिस्ट।

HIGHLIGHTS

  1. राजधानी दिल्ली से आने-जाने वाली ट्रेनें होंगी प्रभावित
  2. सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कुछ ट्रेनें रद्द
  3. कुछ यात्री ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट भी किया गया है

एजेंसी, नई दिल्ली (Train Canceled List)। पूरे देश में आजादी के पर्व की तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए सुरक्षा बंदोबस्त की कड़े किए गए हैं। यहां तक कि रेल यातायात में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 अगस्त को दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से सुबह निलंबित रहेगा। सुबह 6:45 बजे से सुबह 9:00 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी।

 

इस कारण कुछ ट्रेनों को रद किया गया है, तो कुछ के मार्ग बदले गए हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि अपनी यात्रा प्लान करने से पहले बदलावों की जानकारी हासिल कर लें।

Trains Canceled On August 15

  • 04413 गाजियाबाद- दिल्ली जंक्शन
  • 04486 दिल्ली जंक्शन- साहिबाबाद
  • 05000 शामली- दिल्ली जंक्शन
  • 04447 गाजियाबाद- दिल्ली जंक्शन
  • 04940 दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद

naidunia_image

Trains With Changed Timings On August 15

  • 12038 दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार सिद्धबली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 7:00 बजे के बजाय 9:00 बजे रवाना होगी।
  • 15484 दिल्ली जंक्शन-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 7:35 बजे के बजाय 8:50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04401 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर स्पेशल सुबह 7:45 बजे के बजाय 9:10 बजे रवाना होगी।
  • 12225 आजमगढ़- दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस 14 अगस्त को आजमगढ़ से निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
  • 14042 देहरादून- दिल्ली जंक्शन मसूरी एक्सप्रेस 14 अगस्त 2024 को देहरादून से निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

naidunia_image

Trains Short-Terminated On August 15

  • 04931 अलीगढ़ – दिल्ली जंक्शन स्पेशल गाजियाबाद में शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएगी।
  • 01622 सहारनपुर – शामली – दिल्ली जंक्शन स्पेशल शाहदरा में शॉर्ट-टर्मिनेट की जाएगी।
  • 04401 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर स्पेशल शामली में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button