IND Vs SL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ किए दो बदलाव, केएल राहुल-अर्शदीप सिंह बाहर, रियान पराग का डेब्यू

IND Vs SL 3rd ODI Playing XI: श्रीलंका ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। सीरीज में हार टालने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में मैच जीतना होगा। पहला मैच टाई को गया था, जबकि दूसरा मैच श्रीलंका ने 32 रन से जीता था।

HIGHLIGHTS

  1. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे।
  2. भारत ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव।
  3. श्रीलंका ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका और भारत के बीच आखिरी वनडे बुधवार को खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका ने अकीला धनंजय की जगह महीश तीक्षणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। वहीं, भारतीय टीम में विकेटकीपर केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत आए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह रियान पराग को मौका मिला है। यह उनका डेब्यू मैच है।

टॉस जीतने पर श्रीलंका के कप्तान ने कहा

टॉस जीतने पर चरिथ असलंका ने कहा कि हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। विकेट आखिरी दो मैचों की तरह लग रहा है। खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। हम बेहतर स्थिति में हैं और उसी तरह जारी रखना चाहते हैं। मैं इस पिच पर किसी बल्लेबाज को शतक लगाते देखना चाहता हूं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले दो मैचों में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। यह स्पष्ट है कि हमें बैट और बॉल से क्या करना है। हमने इस पर ध्यान दिया है।

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे में प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button