Vande Bharat Trains List: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देंगी 13 वंदे भारत ट्रेनें, यहां जानिए Routes और Timings समेत पूरी जानकारी

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains List) में सफर काफी सुविधाजनक माना जाता है। यह सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है, जो सफर को कम समय में पूरा कर देती है। दक्षिण भारत में कई रूट्स पर इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। यदि आप दक्षिण भारत के सफर पर निकल रहे हैं, तो वंदे भारत ट्रेन आपके सफर को काफी आसान बना देगी।

HIGHLIGHTS

  1. 2019 में शुरू की गई थी वंदे भारत ट्रेन
  2. चेन्नई से भी चलाई जाती है वंदे भारत ट्रेन
  3. दक्षिण के कई शहरों को जोड़ती है यह ट्रेन

 इंदौर Vande Bharat Train South India। केंद्र सरकार ने साल 2019 में वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की थी। यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस, जो सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही यात्रा के समय को भी कम करती है। यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन दक्षिण भारत के करीब 13 रूट पर चलाई जा रही है। यहां आपको बताते हैं, फिलहाल रूट्स पर ट्रेन चल रही है और इसका किराया क्या है।

तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (20631/20632)

यह ट्रेन तिरुनेलवेली से शुरू होती है और विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, विल्लुपुरम और तांबरम सहित 14 स्टेशनों से होते हुए चेन्नई पहुंचती है। सात घंटे और 50 मिनट के दौरान यह ट्रेन कुल 630 किमी का सफर तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सभी 6 दिन तक चलती है। दोपहर 2.50 बजे चेन्नई से दोबारा तिरुनेलवेली लौटती है।

एमजीआर चेन्नई-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (20687/20688)

यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे चेन्नई से शुरू होती है और रेनीगुंटा, नेल्लोर, ओंगोल और तेनाली जंक्शन होते हुए दोपहर 12.10 बजे विजयवाड़ा पहुंच‍ती है। 4 घंटे 40 मिनट में यह ट्रेन 455 किमी की दूरी तय करती है। विजयवाड़ा से दोपहर 3.20 बजे चेन्‍नई के लिए दोबारा लौटती है। मंगलवार को छोड़कर शेष सभी दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

naidunia_image

काचीगुडा, सिकंदराबाद – यशवंतपुर, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (20703/20704)

यह ट्रेन सिकंदराबाद (काचीगुडा) से शुरू होती है और 618 किमकी का सफर तय कर बेंगलुरु (यशवंतपुर) पहुंचती है। 8 घंटे 15 मिनट के सफर में यह ट्रेन महबूबनगर, कुरनूल सिटी, अनतपुर और धर्मावरम से गुजरती है।बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इसका संचालन किया जाता है।

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस (20633/20634)

यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलती है और कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर से गुजरती है। सिर्फ गुरुवार को इसका संचालन नहीं किया जाता। तिरुवनंतपुरम से सुबह 5:15 बजे रवाना होती है और दोपहर 1:20 बजे कासरगोड पहुंचती है। कासरगोड से दोपहर 2.30 बजे तिरुवनंतपुरम के लिए लौटती है।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस (20701)

सुबह 6.15 बजे सिकंदराबाद से शुरू होकर यह ट्रेन 2.34 बजे तिरुपति पहुंचती है। इस दौरान नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर से गुजरती है। 8 घंटे 15 मिनट में यह ट्रेन 501 किलोमीटर का सफर तय करती है। मंगलवार को इसका संचालन नहीं किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button