Hello Naidunia: हेलो नईदुनिया में आज अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जनता के सवालों का देंगे जवाब"/>

Hello Naidunia: हेलो नईदुनिया में आज अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जनता के सवालों का देंगे जवाब

साप्ताहिक कार्यक्रम हेलो नईदुनिया की शुरुआत एक बार फिर होने जा रही है। पहला कार्यक्रम मंगलवार को होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव अतिथि होंगे। वह नईदुनिया कार्यालय में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रदेश की जनता के सवालों का दूरभाष पर जवाब देंगे।

रायपुर। साप्ताहिक कार्यक्रम  की शुरुआत एक बार फिर होने जा रही है। पहला कार्यक्रम मंगलवार को होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री अरुण साव अतिथि होंगे। वह नईदुनिया कार्यालय में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक प्रदेश की जनता के सवालों का दूरभाष पर जवाब देंगे।

आप उनसे राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अपना बहुमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं। बता दें कि उप मुख्यमंत्री साव के पास लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

आप उनसे विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं या उनसे कोई शिकवा-शिकायत भी कर सकते हैं। संपर्क करने पर आपको अपना नाम, पता बताना होगा और इसके बाद आप उप मुख्यमंत्री से सीधे बात कर पाएंगे।

संपर्क नंबर दूरभाष नंबर: 0771-3500186 मोबाइल नंबर: 9752598931 संपर्क तिथि : 16 जुलाई 2024 दिन: मंगलवार समय: दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button