Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार"/>

Anant-Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा दुनियाभर में है। इस शादी में दुनियाभर के सितारों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही शादी में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी दो अनजान लोगों ने पुलिस को सेंध लगाकर शादी में घुसने की कोशिश की है।

HIGHLIGHTS

  1. भारी सुरक्षा के बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी संपन्न हुई है।
  2. कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी दो अनजान लोगों ने शादी घुसने की कोशिश की।
  3. दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant-Radhika Wedding: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी में दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए थे। इस शादी के हर फंक्शन काफी ग्रैंड अंदाज में हुए हैं। अब शादी के कई फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 13 जुलाई को अनंत और राधिका के लिए ग्रैंड आशीर्वाद समारोह रखा गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

भारी सुरक्षा में यह शादी संपन्न हुई है। वहीं, अब खबरें मिल रही हैं कि कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी शादी में दो अनजान लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है। दोनों सेंध लगाकर जिओ वर्ल्ड सेंटर के अंदर घुस गए।

naidunia_image

यूट्यूबर है शादी में घुसने वाला

दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक व्यक्ति का नाम वेंकटेश नरसैया अल्लूरी है, जो कि एक यूट्यूबर है और दूसरे व्यक्ति का नाम लुकमान मोहम्मद शफी शेख है, जो खुद को बिजनेसमैन बता रहा है।

दोनों को मुंबई के बीकेसी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अलग-अलग धाराओं पर दोनों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। वे अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे।

 

पुलिस ने की दोनों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने फिलहाल कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। न्यूज एजेंस एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि आरोपी व्यंकटेश 23 नंबर गेट से शादी में अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नजर में आ गया। सुरक्षा गार्ड ने उसे बारकोड वाले आमंत्रण दिखाने को कहा, लेकिन वह वहां से बचकर भाग निकला।

इसके बाद वह गेट नंबर 19 से अंदर घुसने का प्रयास करता है, लेकिन इस बार उसे हिरासत में ले लिया जाता है। वहीं, दूसरा आरोपी लुकमान मोहम्मद गेट नंबर 10 से घुसने का प्रयास करता है। वह खुद को एक यूट्यूब चैनल का आरोपी बता रहा है, जबकि उसके पास कोई वैध पास नहीं है। पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button