सोने के धागों से बना है Radhika Merchant की विदाई का लहंगा, मनीष मल्होत्रा ने दिया पारंपरिक टच"/>

सोने के धागों से बना है Radhika Merchant की विदाई का लहंगा, मनीष मल्होत्रा ने दिया पारंपरिक टच

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा चारों तरफ फैली हुई है। इस कपल ने लंबे रिलेशन के बाद 12 जुलाई को कई बड़ी हस्तियों के सामने शादी रचाई। राधिका अपनी शादी की रस्मों के समय से ही अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। राधिका का अब विदाई लुक वायरल हो रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधे हैं।
  2. इस दौरान अंबानी परिवार का राॅयल लुक खूब वायरल हुआ।
  3. राधिका के ब्राइ़डल लुक को खास तरह से तैयार किया गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Radhika Merchant Lehenga: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब फाइनली बीते दिन 12 जुलाई को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। इस दौरान भव्य समारोह रखा गया था, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर हर तरफ अनंत और राधिका की शादी ही सुर्खियां बटोर रही थी। पूरे अंबानी परिवार का लुक काफी राॅयल था। दुल्हन राधिका की बात करें, तो हर किसी की निगाह उन पर ही आकर ठहर गई थी।

naidunia_image

 

राधिका मर्चेंट का वेडिंग लुक

राधिका मर्चेंट का पूरा लुक काफी डिटेल्ड था। उनका वेडिंग आउटफिट खास तरीके से तैयार किया गया था। बता दें कि राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी में जो लाल और सफेद रंग का लहंगा पहना था, उसे अबू जानी, संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।

naidunia_image

 
 

यह लहंगा पनेतर का पारंपरिक रूप है। यह दुल्हन के लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनने की एक गुजराती परंपरा है। जरदोजी कटवर्क वाले आइवरी परिधान में राधिका बेहद खूबसूरत लगीं। इसमें अलग से पगड़ीदार परिधान भी था।

naidunia_image

राधिका ने पांच मीटर के सिरे का घूंघट ओढ़ा हुआ था और एक टिशू दुपट्टा भी था। तीन बॉर्डर वाले इस लहंगे को बेहतरीन नक्काशी, सादी और जरदोजी के काम से सजाया गया। इस पर हाथ से कढ़ाई की गई है। स्टोन, सेक्विन, तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से इसे सजाया गया है।

naidunia_image

राधिका का विदाई लुक

राधिका मर्चेंट ने विदाई के लिए सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चोली चुना। इस लहंगे को मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वे लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।

naidunia_image

इस लहंगे और ब्लाउज पर असली सोने के करचोबी का वर्क था। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है। उन्होंने लाल रंग के मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था।

naidunia_image

इसके साथ ही राधिका ने जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और फिनिशिंग टच के तौर पर बुना हुआ बनारसी दुपट्टा कैरी किया था।

naidunia_image

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक चोकर और हीरे का हार पहना था। राधिका ने जितनी भी ज्वेलरी पहनी थी, वो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button