Anant-Radhika Wedding Live Updates: कुछ ही देर में निकलेगी अनंत की बरात, रात में इस शुभ मुहूर्त में फेरे लेगा कपल"/>

Anant-Radhika Wedding Live Updates: कुछ ही देर में निकलेगी अनंत की बरात, रात में इस शुभ मुहूर्त में फेरे लेगा कपल

अनंत और राधिका की शादी के लिए द अंबानी हाउस एंटीलिया को बेहद ही शानदार तरीके से सजा दिया गया है। यहां से लगातार फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। अनंत बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचने वाले हैं। फिर शादी की आगे की रस्में शुरू होंगी। वहीं, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह होगा। इसके बाद 14 जुलाई को ग्रैंड रिस्पेशन रखा जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  2. किम कार्दशियन समेत कई हाॅलीवुड सितारे मुंबई पहुंचे।
  3. रात 8 बजे होगी अनंत अंबानी और राधिका की वरमाला।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant Ambani Wedding Schedule: आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। इस हाईप्रोफाइल शादी पर देश व दुनिया की नजरें हैं। इस समय कपल की शादी हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। शादी से जुड़े फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं। हाॅलीवुड के कई बड़े सितारे इस शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। यहां इन स्टार्स का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस इवेंट से जुड़ा अपडेट जानिये।

 

naidunia_image

केजीएफ स्टार यश पहुंचे

केजीएफ सुपरस्टार यश भी अपनी पत्नी के साथ अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

कुछ ही देर में निकलेगी बारात

कुछ ही देर में अनंत अंंबानी अपनी बारात लेकर निकल पड़ेंगे। एंटीलिया के बाहर जश्न शुरू हो चुका है।

पूरी हो चुकी हैं तैयारियां

अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गेस्ट के लिए रेड कारपेट भी सज चुका है।

रीआ कपूर ने शेयर की तस्वीरें

कुछ समय पहले ही रीआ कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। ये फोटोज बीते दिन अंबानी परिवार में हुए डांडिया उत्सव की है।

 

naidunia_image

सादगी भरे लुक ने जीता लोगों का दिल

अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने अपने घर एंटिलिया में शिव शक्ति पूजा करवाई। इस दौरान राधिका का सिंपल और एलिगेंट लुक हर किसी को बेहद पसंद आया।

 

बहू के साथ नजर आए नीता और मुकेश

सोशल मीडिया पर इस शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपनी बहू को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीरे को काफी पसंद किया जा रहा है।

परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव भी अपने पूरे परिवार सहित आज अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

 

जाॅन सीना पहुंचे मुंबई

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए WWE सुपरस्टार जॉन सीना भी पहुंचे हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया।

इतनी बजे निकलेगी अनंत की बारात

अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएंगे। इसी समय बारात भी निकलेगी। इसके बाद यह कपल रात 9 बजे बाद के शुभ मुहूर्त में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में सात फेरे लेगा।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी शादी

अनंत और राधिका की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। इस शादी में दुनियाभर के दिग्गज सितारे शामिल होंगे। यह शादी भारतीय थीम में सजे मंडप में होगी। अब लगातार शादी से जुड़ी डिटेल्स सामने आ रही हैं।

हाॅलीवुड सिंगर रेमा पहुंचे मुंबई

‘काम डाउन’ सिंगर रेमा भी हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया है।

शादी में शामिल होने पहुंचीं किम कार्दशियन

बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर मशहूर हाॅलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन को स्पाॅट किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी होंगे शामिल

इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी भारत आ चुकी हैं। वे अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं। इस दौरान वे बेहद ही सिंपल लुक में दिखाई दीं।

 

इसलिए खास है 12 जुलाई का दि

अनंत और राधिका की शादी के लिए 12 जुलाई का दिन तय करने का कारण यह है कि इस दिन भद्रा और पंचक नहीं रहेंगे। साथ ही 12.32 से सप्तमी तिथि का आरंभ हो गया है। ऐसे में इस तिथि पर शादी करना बहुत शुभ होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button