अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस को सफेद साड़ी पहनवाते थे Raj Kapoor, काफी दिलचस्प है कारण"/>

अपनी फिल्मों में एक्ट्रेसेस को सफेद साड़ी पहनवाते थे Raj Kapoor, काफी दिलचस्प है कारण

बीते जमाने में सफेद साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने बड़े पर्दे पर खूब जादू बिखेरा है। सफेद साड़ी में एक्ट्रेसेज राज कपूर की फिल्मों की पहचान बन गई थीं। राज कपूर ने राम तेरी गंगा मैली और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों में एक्ट्रेसेस को सफेद साड़ी में झरनों में नहाते हुए दिखाया है।

HIGHLIGHTS

  1. राज कपूर का कहना था, सादगी में ही ज्यादा खूबसूरती है।
  2. उन्होंने ही बाॅलीवुड में सफेद साड़ियों का ट्रेंड शुूरू किया।
  3. मंदाकिनी को राज कपूर ने ही सफेद साड़ी में प्रेजेंट किया।

Mandakini And Raj Kapoor: पुराने जमाने की फिल्मों और एक्ट्रेसेस की बात कुछ और ही होती थी। आज भी हम उस जमाने के लोगों को ये कहते हुए सुनते हैं कि तब फिल्मों को कुछ अलग तरह से पेश किया जाता था। जहां अब लगता है कि बिना मेकअप के स्क्रीन पर नहीं आया जा सकता है, वहीं उस जमाने में राज कपूर इस बात को बिल्कुल नहीं मानते थे। उनका कहना था कि सादगी में ही ज्यादा खूबसूरती है। वे अपनी अधिकतर फिल्मों में एक्ट्रेसेस को सफेद साड़ी पहनाते थे। यह बहुत ही दिलचस्प बात है।

naidunia_image

आज हम आपको मंदाकिनी और राज कपूर से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।

naidunia_image

मंदाकिनी ने किया था डिंपल कपाड़िया को रिप्लेस

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी 70 के दशक की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं। मंदाकिनी का जन्म एक एंग्लो इंडियन परिवार में हुआ था। उनके पिता एक ब्रिटिश थे और उनकी मां एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। मंदाकिनी बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहती थीं।

naidunia_image

1985 में राज कपूर अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को लेकर एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने राजीव के अपोजिट पहले डिंपल कपाड़िया को कास्ट किया था, लेकिन जब उन्होंने मंदाकिनी को देखा, तो अपना इरादा बदल लिया।

naidunia_image

राज कपूर ने बदला था मंदाकिनी का नाम

राज कपूर ने डिंपल कपाड़िया की जगह अपनी फिल्म में मंदाकिनी को लीड रोल में कास्ट किया। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन था, लेकिन राज कपूर ने उनका नाम बदलकर मंदाकिनी रख दिया था। वे राज कपूर ही थी, जिन्होंने बाॅलीवुड में सफेद साड़ी में एक्ट्रेसेस को पेश करने का ट्रेंड शुरू किया।

naidunia_image

उनका मानना था कि सादगी में अभिनेत्रियां ज्यादा खूबसूरत लगती हैं, इसलिए में अधिकतर सफेद साड़ी में एक्ट्रेसेस को अपनी फिल्मों में प्रेजेंट करते थे। वहीं, मंदाकिनी इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही रोल में फिट हो जाती थीं। इस कारण में उस समय की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई फिल्में की, जो सुपरहिट साबित हुई।

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button