Grah Gochar In July: जुलाई में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, कुछ राशियों के लकी, तो कुछ के लिए होगा अनलकी"/>

Grah Gochar In July: जुलाई में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, कुछ राशियों के लकी, तो कुछ के लिए होगा अनलकी

जुलाई का महीना बहुत विशेष है। इस महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर कई जातकों के जीवन में बदलाव लाने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अहम माना गया है।

HIGHLIGHTS

  1. जुलाई माह में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं।
  2. इसी महीने बुध ग्रह से सूर्य और शुक्र की युति भी बनेगी।
  3. यह परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Grah Gochar In July: जुलाई का महीना जल्द शुरू होने वाला है। हर महीने कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर ग्रह एक निश्चित समय पर ही अपनी राशि बदलते हैं। सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 
ऐसे में जुलाई माह में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ये ग्रह कुछ राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार आइए, जानते हैं कि जुलाई माह में कौन-से ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
 

जुलाई माह में गृह गोचर

शुक्र ग्रह गोचर

7 जुलाई 2024 को शुक्र प्रातः 4:40 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वाणी, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस ग्रह गोचर का कर्क राशि के जातक के स्वभाव पर सकारात्मक असर होने वाला है। इस राशि परिवर्तन से जातकों की घरेलू चीजों में रुचि बढ़ सकती है। इस दौरान जातक अच्छी लाइफस्टाइल जिएंगे।

 
इसके बाद 11 जुलाई 2024 को शुक्र कर्क राशि में उदय होंगे। यह उदय प्रातः 7:58 बजे होगा। शुक्र के उदय होने के कारण जातक के व्यक्तित्व पर विशेष प्रभाव होने वाला है। यह समय प्रेम आकर्षण आदि के लिए अच्छा रहेगा।

मंगल गृह गोचर

मंगल ग्रह 12 जुलाई 2024 को शाम 7:13 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव होने वाला है। साथ ही इस अवधि में व्यर्थ के वाद-विवाद में जातक घिरा रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकता है।

सूर्य ग्रह गोचर

सूर्य 16 जुलाई 2024 को प्रातः 11:28 बजे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश कर्क संक्रांति कहलाता है। कर्क राशि जल तत्व की राशि भी मानी जाती है। बता दें कि इसी दिन सूर्य दक्षिणायन होंगे। यह एक शुभ योग है।

बुध गृह गोचर

दिनांक 19 जुलाई 2024 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश एक अच्छा योग है। मिथुन राशि के जातक इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही इस दौरान जीवन में सकारात्मकता आएगी। विवाह से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकता है।

लक्ष्मी नारायण योग

31 जुलाई 2024 को दोपहर 2.39 मिनट पर शुक्र ग्रह, सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में पहले से ही मौजूद बुध ग्रह से सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। साथ ही लक्ष्मी नारायण नामक राजयोग भी बनेगा। इस योग के प्रभाव से जातक को अपार सफलता मिलेगी। बुद्धि, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान जातक की बुद्धि तीव्र होगी।

डिसक्लेमर‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button