CG Cabinet Expansion: दिल्‍ली से लौटे से CM विष्‍णुदेव साय, कैबिनेट विस्‍तार पर कही ये बड़ी बात"/>

CG Cabinet Expansion: दिल्‍ली से लौटे से CM विष्‍णुदेव साय, कैबिनेट विस्‍तार पर कही ये बड़ी बात

छत्‍तीसगढ़ में रायपुर लोकसभा सीट चुनाव जीतने के बाद सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल ने विष्‍णुदेव साय कैबिनेट से इस्‍तीफा दे दिया है। बृजमोहन के इस्‍तीफा देने के बाद साय कैबिनेट में मंत्री के एक नहीं, दो पद रिक्त हो गए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले साय कैबिनेट का विस्‍तार हो सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. छत्तीसगढ़ में चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलें।
  2. सीएम ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक।
  3. प्रदेश में निगम मंडल के विषय पर भी हुई चर्चा।

रायपुर। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) आज सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने बैठक ली थी। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल और निगम मंडल के विषय पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, कल हमने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। हमारे मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने कहा है कि आरोपियों (NEET मामले में) को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जा रही है।
 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “कल हमने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा सांसदों के साथ बैठक की… हमारे मंत्री(धर्मेंद्र प्रधान) ने कहा है कि आरोपियों(NEET मामले में) को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई की जा रही है।”

 

सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री साय की देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राज्य कैबिनेट में बदलाव को फाइनल किया जाएगा। जल्‍द ही साय कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।

बतादें कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद साय कैबिनेट में मंत्री के दो पद रिक्त हो गए हैं। इसके बाद से प्रदेश में कई विधायक मंत्री के लिए दावेदार हैं। इनमें रायपुर से राजेश मूणत , कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बस्तर से लता उसेंडी का नाम चर्चा में है।

इसी तरह नए चेहरे में रायपुर से पुरंदर मिश्रा, दुर्ग से गजेंद्र यादव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button