Loksabha Result 2024: मतगणना के बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, मां का आशीर्वाद लेती आईं नजर"/>

Loksabha Result 2024: मतगणना के बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट, मां का आशीर्वाद लेती आईं नजर

आज लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। इसी बीच कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

HIGHLIGHTS

  1. कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट मिला था।
  2. सोशल मीडिया पर कंगना की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं।
  3. कंगना अपनी मां से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Loksabha Result 2024: पूरे देश की नजर इस समय लोकसभा रिजल्ट पर है। वहीं, ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी इस साल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट मिला था। उन्हें मंडी से टिकट मिला था, जिसके बाद से ही कंगना चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुट गई थीं। अब सोशल मीडिया पर कंगना की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में कंगना मतगणना के बीच भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए और अपनी मां से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

 

naidunia_image

कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

आज लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है। इसी बीच कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वे घर पर पूजा कर रही हैं। इसके बाद अपनी मां का आशीर्वाद ले रही हैं। देखा जा सकता है कि कंगना की मां उन्हें दही-शक्कर खिला रही हैं। वहीं, इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, मां का आशीर्वाद। एक फोटो में उनकी मां उनके माथे को चूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, मां ईश्वर का रूप है। इस दौरान कंगना ने गुलाबी कलर की साड़ी पहनी हुई थी। मंदिर के सामने उन्होंने फोटो क्लिक करवाई।

naidunia_image

शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं कंगना

इतना ही नहीं, कंगना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें वे मंदिर में पूजा करती नजर आ रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने कंगना का ये वीडियो शेयर किया है। बता दें कि कंगना रनौत शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। उनके सामने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं। विक्रमादित्य महाराजा परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभदरा सिंह के बेटे हैं, जो कि 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button