राज कपूर के लिए Dev Anand ने दी थी अपने प्यार की कुर्बानी, इस एक्ट्रेस से कभी नहीं कर पाए थे इजहार"/>

राज कपूर के लिए Dev Anand ने दी थी अपने प्यार की कुर्बानी, इस एक्ट्रेस से कभी नहीं कर पाए थे इजहार

देव आनंद ने अपने समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से आज भी काफी मशहूर हैं।

HIGHLIGHTS

  1. देव के स्टाइल ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था।
  2. देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी तो जगजाहिर रही है।
  3. 1940 में देव की मुलाकात सुरैया से हुई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Unknown Facts About Dev Anand: सिनेमा के दिग्गज एक्टर देव आनंद ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आज भी उनकी अदाकारी याद की जाती है। देव आनंद की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनके स्टाइल ने भी हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। जितने क्लासिक वे फिल्मों में दिखाई देते थे, उतने ही वे असल जिंदगी में भी थे। उन्होंने खूब फेम कमाई। देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी तो जगजाहिर रही है, लेकिन कोई और भी एक्टर की पसंद हुआ करती थी।

naidunia_image

सुरैया और देव आनंद की प्रेम कहानी

देव आनंद ने अपने समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से आज भी काफी मशहूर हैं। उनकी स्टाइल की लड़कियां इतनी दीवानी थी कि वे जान देने तक के लिए तैयार रहती थीं। यह भी कहा जाता है कि जब देव आनंद सड़क पर अपनी गाड़ी से निकलते थे, तो लड़कियां उस धूल को सिंदूर बनाकर अपनी मांग में लगा लिया करती थीं।

naidunia_image

सुरैया को देव से प्यार हो गया था और देव का पहला प्यार भी सुरैया थीं। लेकिन वे कभी एक न हो सके।

naidunia_image

कभी नहीं कर पाए प्यार का इजहार

कहा जाता है कि सुरैया से पहले देव आनंद एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ भी रिलेशन में थे। दोनों के अफेयर के खूब चर्चे होते थे। लेकिन एक्टर राज कपूर के कारण देव ने कभी जीनत अमान से प्यार का इजहार नहीं किया था। इतना ही नहीं, साल 2007 में अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी थी।

naidunia_image

इसमें भी उन्होंने जीनत अमान और राज कपूर के रिश्ते के बारे में बताया था। जीनत ने भी एक बार इस बात का खुलासा किया था कि देव ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में मुझे पसंद करने की बात लिखी थी, उन्हें मेरी और राज साहब की नजदीकियां रास नहीं आती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button