Mumbai Elections 2024: ऋतिक रोशन ने मतदान करने के बाद दिया खास संदेश, देखिए वीडियो"/>

Mumbai Elections 2024: ऋतिक रोशन ने मतदान करने के बाद दिया खास संदेश, देखिए वीडियो

HIGHLIGHTS

  1. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी
  2. महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग, मुंबई की 6 सीटें शामिल
  3. महाराष्ट्र में हैं लोकसभा की 40 सीटें, 4 जून को आएगा नतीजा

एजेंसी, मुंबई (Mumbai Elections 2024 LIVE)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं। मायानगरी में सितारे भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने मतदान करने के बाद खास संदेश किया और कहा’वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।’

अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह ही मतदान कर दिया। इसी तरह जल्दी मतदान करने वालों में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, परेश रावल, राजकुमार राव, शोभा खोटे, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और फरहान अख्तर शामिल रहे। नीचे देखिए वीडियो

वीडियो: अनीता राज ने मतदान करने के बाद कहा, ‘हम सभी इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं। मुझे पता चला है कि मतदान प्रतिशत कम है। आलसी मत बनो। बाहर निकलें और मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।’

भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय का पहला मतदान, खुशी से फूले नहीं समाए

भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया। उनकी खुशी साफ झलक रही थी। अक्षय ने लोगों से देश के लिए मतदान करने की अपील की।

 

वीडियो: अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

 

वीडियो: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुंबई के मतदान किया।

 

वीडियो: परेश रावल ने किया मतदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button