Vastu Tips: क्या सच में मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ होता है, जानें क्या कहते हैं वास्तु एक्सपर्ट"/>

Vastu Tips: क्या सच में मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ होता है, जानें क्या कहते हैं वास्तु एक्सपर्ट

HIGHLIGHTS

  1. मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
  2. इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  3. घर में नकारात्मकता ऊर्जा बढ़ने लगती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। वास्तु शास्त्र ऊर्जा प्रवाह के सिद्धांत पर काम करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह को बढ़ाने लिए मनी प्लांट लगाने की सलाह दी जाती है। साथ ही मनी प्लांट को लेकर यह भी मान्यता है कि यदि इस पौधे को घर में उगाने के बजाय चोरी करके लगाया जाता है तो इससे परिवार पर कभी भी आर्थिक दिक्कत नहीं आती है। जानें इस बारे में क्या कहते हैं वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे।

मनी प्लांट को लेकर मान्यता

वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, मनी प्लांट काफी शुभ होता है। जिस घर में मनी प्लांट होता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। वास्तु विशेषज्ञ चैतन्य मलतारे का कहना है कि यह भी एक मिथक है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना शुभ होता है। आप मनी प्लांट के पौधे को खरीदकर भी लगा सकते हैं।

न बातों की रखें सावधानी

    • मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से वित्तीय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर में नकारात्मकता ऊर्जा बढ़ने लगती है।
    • घर में लगा हुआ मनी प्लांट तेजी से बढ़ रहा है तो इसे कभी भी जमीन से नहीं छूने देना चाहिए। मनी प्लांट की लताओं को रस्सी के सहारे ऊपर ही रखना चाहिए। मनी प्लांट यदि जमीन से छूता है तो इसे देवी लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।
    • वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि घर में मनी प्लांट सूखने लगता है तो इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। परिवार में तनाव आने लगता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की रुक जाती है।
    • मनी प्लांट को हमेशा घर में अंदर ही लगाना चाहिए। यह पौधा बहुत नाजुक होता है और ज्यादा तापमान सहन नहीं कर पाता है। घर के बाहर लगाना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा अपने घर में लगा हुआ मनी प्लांट भी कभी किसी को नहीं देना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button