Rahul Gandhi In Bilaspur: किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस की गारंटियां बताई, चाय भी पी"/>

Rahul Gandhi In Bilaspur: किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस की गारंटियां बताई, चाय भी पी

HIGHLIGHTS

  1. एयरपोर्ट लौटते समय किसान परिवार के घर पहुंचे राहुल गांधी
  2. परिवार के साथ की चर्चा
  3. समस्‍याओं को दूर करने का वादा किया

Rahul Gandhi in Bilaspur बिलासपुर। राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में जनसभा की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उनका काफिला चकरभाटा स्थित बिलासा एयरपोर्ट लौट रहा था। रास्ते में ग्राम सैदा के पास उन्होंने एक किसान को देखा तो रुक गए। उसके घर पहुंचे। वहां लखपति योजना, कर्जमाफी और महालक्ष्मी योजना को लेकर बात की। राहुल गांधी ने यहां से जाने के बाद इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ ही लिखा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को कैसे लखपति बनाने जा रही है।

बिलासपुर के गांव में एक बार फिर उस हिंदुस्तान से मिला जो नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं से बहुत दूर है।

यह देख कर बहुत खुशी हुई कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं सबके दिलों को छू रहा है।

हर वर्ग का जीवन बदलने वाली हमारी गारंटियां:

– महिलाओं को…

हमारी समस्याएं सुनी, उन्हें दूर करने का वादा किया

 

किसान बुधराम नेताम बताते हैं कि उन्हें राहुल गांधी के आने की कोई जानकारी नहीं थी। वह खेत से किसान अपने घर लौट रहा था इस बीच गाड़ियों का काफिला रुक गया। राहुल गांधी गाड़ी से उतरे किसान ने कहा मुझसे बात करने लगे। इस पर मैंने उनसे अपने घर चलने का आग्रह किया। इस पर वे तैयार हो गए। मैं उन्हें अपने घर ले आया और बैठाया। करीब आधे घंटे तक राहुल यहां रुके।

 

बातचीत के दौरान ही आसपास के अन्य किसान और पास के गांव की महिलाएं भी आ गईं। राहुल गांधी ने किसानों और महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि आवास नहीं बन सके हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताईं।

बुधराम ने बताया कि राहुल गांधी ने समस्याएं सुनी। फिर उन्होंने महिलाओं को महालक्ष्मी योजना की जानकारी दी। इसमें हर माह 8500 रुपए देने का वादा किया। साथ ही महंगाई कम कर गैस सिलेंडर के दाम भी कम करने के दावे किए। बताया कि, कांग्रेस आपको 5 ऐतिहासिक गारंटियां दे रही है, जो आपकी तकदीर बदल देगी।

रुक्मिणी ने पिलाई चाय, बोली- बहुत खुशी हुई

 

राहुल गांधी जब नेताम के घर पहुंचे तो वहां उनकी बेटी रुक्मिणी भी थी। रुक्मिणी ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए चाय बनाई और उन्हें पिलाई। इसके लिए राहुल गांधी ने उन्हें धन्यवाद किया। रुक्मिणी ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी उसके घर आएंगे। उसे इसकी बहुत खुशी है।

 

किसान के साथ खेत के रास्ते उसके घर तक पहुंचे।

 

बिलासपुर में रैली के बाद एयरपोर्ट लौटते समय एक किसान भाई ने रोककर मुझे अपने घर बुलाया। उनके साथ चलकर परिवारवालों से मिला और सभी को बताया कि हम कैसे उन्हें लखपति बनाने जा रहे हैं। ये आपके फायदे की बात भी हो सकती है। राहुल ने लिखा कि पूरी बातचीत आपको कल बताता हूं।

राहुल गांधी ने किसान परिवार को बताई कांग्रेस की बड़ी गारंटियां

 

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में वीडियो भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की कई बड़ी गारंटियां हैं। जिसे उन्होंने किसान परिवार को बताई है। बता दें कि, राहुल गांधी ने आरक्षण में 50% की सीमा को खत्म कर और बढ़ाने का वादा किया है।

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button