शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत, इन बॉलीवुड सितारों ने दी है हाॅलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज"/>

शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा समेत, इन बॉलीवुड सितारों ने दी है हाॅलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज

HIGHLIGHTS

  1. फिल्म द लॉयन किंग 2 की अनाउंसमेंट की गई है।
  2. ऐसी कई हाॅलीवुड फिल्में रही हैं, जिन्हें बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है।
  3. द जंगल बुक के किरदार ‘का’ को प्रियंका चोपड़ा ने ही अपनी आवाज दी थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Hollywood Films Dubbed by Bollywood: ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं, जो हाॅलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में पॉपुलर फिल्म द लॉयन किंग 2 की अनाउंसमेंट की गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा है। फिल्म को हाॅलीवुड के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया गया है। द लॉयन किंग के पहले पार्ट के हिंदी डब में लीड रोल कैरेक्टर मुफासा की आवाज शाहरुख खान बने थे। इसके अलावा भी ऐसी कई हाॅलीवुड फिल्में रही हैं, जिन्हें बाॅलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है।

प्रियंका चोपड़ा- द जंगल बुक

 

 

naidunia_image

 
 

बाॅलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वे एक शानदार पर्सनालिटी के साथ-साथ खूबसूरत आवाज की मालकिन भी हैं। फिल्म द जंगल बुक के किरदार ‘का’ को प्रियंका चोपड़ा ने ही अपनी आवाज दी थी। प्रियंका ने इस किरदार को अपनी आवाज देकर और भी स्ट्रांग बना दिया था।

ऐश्वर्या राय- मेलफिसेंट

 

हॉलीवुड की फेमस फिल्म एंजेलिना जोली स्टारर मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल भारत में भी काफी हिट रही थी। इस फिल्म को ओरिजिनल आवाज एंजेलिना जोली ने दी थी। इसके हिंदी वर्जन की आवाज ऐश्वर्या राय बच्चन बनी थीं।

naidunia_image

 

 

रणवीर सिंह – डेडपूल

 

बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म डेडपूल को अपनी आवाज दी थी। वे इसके लिए परफेक्ट च्वाइस रहे थे। फिल्म में रणवीर सिंह एक्टर रेनॉल्ड्स की आवाज बने थे।

naidunia_image

 

टाइगर श्रॉफ- स्पाइडर-मैन: होमकमिंग

 

एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी हॉलीवुड फिल्म के लिए हिंदी डब कर चुके हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म स्पाइडर – मैन होमकमिंग के लिए अपनी आवाज दी थी।

 

naidunia_image

 

इमरान खान – रियो

 

आमिर खान के भांजे इमरान खान जल्द ही अपना बॉलीवुड कमबैक करने वाले हैं। एक्टर ने एनिमेटेड फिल्म रियो के लिए डबिंग की थी। उन्होंने किरदार ब्लू को अपनी आवाज दी थी।

naidunia_image

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button