Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर करें राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप, मनोकामना होगी पूरी"/>

Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर करें राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप, मनोकामना होगी पूरी

HIGHLIGHTS

  1. पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
  2. एकादशी के दिन व्रत भी रखा जाता है।
  3. एकादशी व्रत करने से भक्त के सभी पाप कट जाते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Varuthini Ekadashi 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, वरूथिनी एकादशी 4 मई को पड़ रही है। यह त्योहार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी की तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भक्त गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान और ध्यान करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। एकादशी के दिन व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से भक्त के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो वरूथिनी एकादशी की तिथि पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि के अनुसार मंत्रों का जाप जरूर करें।

राशि अनुसार मंत्र जप

    • वृषभ राशि के जातकों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए “ओम देवाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए।मेष राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी के दिन ‘ओम वासुदेवाय स्वाहा’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • मिथुन राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी के दिन ‘ओम राधिकेशाय स्वाहा’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • कर्क राशि के जातकों को पूजा के दौरान “ओम अजाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए।

     

    • सिंह राशि के जातकों को वरूथिनी एकादशी के दिन ‘ओम प्रशांताय स्वाहा’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए “ओम सुखिने स्वाहा” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • तुला राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी के दिन “ओम प्रतापिने स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए।

     

    • वृश्चिक राशि के जातकों को पूजा के दौरान ‘ओम यदवे स्वाहा’ मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • धनु राशि वाले लोगों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए “ॐ विष्णवे स्वाहा” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • मकर राशि के लोगों को मनोवांछित परिणाम पाने के लिए “ओम शुभांगाय स्वाहा” मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।

     

    • कुंभ राशि के जातकों को वरुथिनी एकादशी के दिन एक माला ‘ओम दयालवे स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

     

    • मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए “ओम गोपाय स्वाहा” मंत्र का पांच माला जाप करना चाहिए।

     

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button