Aaj Ka IPL Match MI Vs RCB: मुंबई इंडियंस ने पकड़ी जीत की रफ्तार, आरसीबी को 7 विकेट से हराया, मैच में लगे 5 अर्धशतक"/>

Aaj Ka IPL Match MI Vs RCB: मुंबई इंडियंस ने पकड़ी जीत की रफ्तार, आरसीबी को 7 विकेट से हराया, मैच में लगे 5 अर्धशतक

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने आखिरकार जीत की रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से शिकस्त दी। एमआई के जीत के हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव रहे। बुमराह ने पहले 5 विकेट झटके। इसके बाद किशन (69) और सूर्या (52) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया।

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की 5 मैचों में दूसरी जीत है। टीम शुरुआत 3 मैच हार गई थी। वहीं, बेंगलुरु की 6 मैचों में 5वीं हार है। मैच की बात करें तो मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

फाफ, रजत और दिनेश ने जड़ा अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 196 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस (61) ने कप्तानी पारी खेली। विराट कोहली का बल्ला नहीं चला और 3 रन पर चलते बने। दिनेश कार्तिक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। जिससे बेंगलुरु ने एमआई के सामने 197 रन का टारगेट रखा। कार्तिक के अलावा रजत पाटीदार ने (50) अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाएं। कोएत्जी, आकाश और श्रेयस को एक-एक सफलता मिली।

197 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट खोकर 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। ओपनर ईशान किशन ने 34 गेंदों पर 69 रन बनाएं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पंड्या 21 और तिलक वर्मा 16 रन पर नाबाद रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button