Anant Ambani Birthday: सलमान खान, जाह्नवी कपूर समेत, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए जामनगर पहुंचे ये बड़े सितारे"/>

Anant Ambani Birthday: सलमान खान, जाह्नवी कपूर समेत, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए जामनगर पहुंचे ये बड़े सितारे

HIGHLIGHTS

  1. अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए बाॅलीवुड स्टार्स जामनगर पहुंच रहे हैं।
  2. एक बार फिर ये सितारे पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आएंगे।
  3. हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंचे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Anant Ambani Birthday Party: कुछ समय पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स के लिए जामनगर में बड़े-बड़े सितारों का मेला लगा था। तीन दिनों तक चले इन फंक्शन्स ने खूब सुर्खियां बटोरी है। वहीं, अब एक बार फिर मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी के लिए बाॅलीवुड स्टार्स जामनगर पहुंच रहे हैं। इसी तरह एक बार फिर ये सितारे पार्टी की रौनक बढ़ाते नजर आएंगे। हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंचे हैं।

अनंत अंबानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अब सितारे जामनगर की ओर निकल पड़े हैं। सलमान जामनगर पहुंच चुके हैं और इस दौरान वे कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जीन्स पहने हुई थी। इससे पहले भी सलमान अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन्स में शामिल हुए थे, उन्होंने स्टेज पर डांस भी किया था। उनके साथ शाहरुख खान और आमिर खान भी दिखाई दिए थे।

जाह्नवी कपूर भी होंगी शामिल

बता दें कि सलमान, शाहरुख और आमिर ने मिलकर परफॉर्म किया था, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड ब्वाॅयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग इस पार्टी में शामिल होंगी। बुधवार तक सभी सितारे जामनगर पहुंच जाएंगे। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दुनियाभर के दिग्गज शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, ऑस्कर अवॉर्ड विनर रिहाना ने भी परफॉर्म किया था। वहीं, सिंगर एकॉन ने भी पार्टी में गाना गाया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button