‘चोली के पीछे’ गाने पर जमकर मचा था बवाल, आम जनता समेत दिग्गजों ने भी किया था विरोध"/>

‘चोली के पीछे’ गाने पर जमकर मचा था बवाल, आम जनता समेत दिग्गजों ने भी किया था विरोध

HIGHLIGHTS

  1. इस गाने के शब्दों के कारण लोगों ने इसका काफी विरोध किया।
  2. माधुरी दीक्षित को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था।
  3. फिल्म मेकर्स को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Khalnayak Film Kissa: साल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म खलनायक उस समय सुपरहिट हुई थी। यह संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की मोस्ट पॉपुलर फिल्म मानी जाती है। फिल्म के साथ-साथ इसका आयटम सॉन्ग चोली के पीछे क्या है भी जमकर फेमस हुआ। लेकिन इस गाने को लेकर उस समय खूब बवाल हुआ। इस गाने के शब्दों के कारण लोगों ने इसका काफी विरोध किया। वह समय ऐसा था जब समाज रूढ़ीवादी सोच की दीवार से बाहर नहीं निकला था। आम जनता से लेकर दिग्गज लोगों तक हर कोई इस गाने पर आपत्ति जता रहा था। माधुरी दीक्षित को भी काफी ट्रोल किया जा रहा था।

naidunia_image

लोगों को रास नहीं आया था गाना

खलनायक फिल्म में जब लोगों ने चोली के पीछे गाना सुना, तो वे हैरान रह गए और भड़क उठे। जब गाने को लेकर इतना हंगामा हो रहा था, तभी इसके एक हफ्ते में ही एक करोड़ कैसेट बेचे गए थे। उस समय यह अपने आप में ही एक बड़ा रिकाॅर्ड था। फिल्म मेकर्स को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

naidunia_image

माधुरी दीक्षित के लोग दीवाने थे, लेकिन गाने में उनका ऐसा अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। फिल्म में एक्ट्रेस का नाम गंगा था, जो कि काफी पवित्र नाम माना जाता है। ऐसे में उनका ऐसा डांस करना लोगों को रास नहीं आया। इतना ही नहीं, उस समय दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो ने गाने पर बैन लगा दिया था।

naidunia_image

माधुरी दीक्षित को भी बैन करने की मांग

गाने के साथ-साथ लोग माधुरी को भी बैन करने की मांग करने लगे। लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसे लोगों ने काफी पसंद किया। माधुरी की दिलकश अदाकारी और संजय दत्ता का गुंडे वाला लुक लोगों को भा गया। इस गाने को लेकर कुछ समय पहले ही जावेद अख्तर ने किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा था कि लोग मुझसे कहने लगे हैं कि सर आजकल किस तरह के गाने बन रहे हैं।

naidunia_image

गाने 6-7 लोग बनाते हैं। चोली के पीछे गाना के लिए एक व्यक्ति जिसने लिखा, दो लोगों ने इसे बनाया, दो लड़कियों ने इस पर डांस किया और एक कैमरामैन ने इसे शूट किया। ये 8-10 लोगों की समस्या नहीं है, ये समस्या है कि ये गाना समाज में सुपरहिट हो गया था। ये करोड़ों लोगों को अच्छा लगा। इससे हमें डर लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button