Christmas 2023 Movies: कॉमेडी-थ्रिल से भरी हैं ये क्रिसमस स्पेशल मूवीज, फैमिली के साथ करें एंजॉय"/>

Christmas 2023 Movies: कॉमेडी-थ्रिल से भरी हैं ये क्रिसमस स्पेशल मूवीज, फैमिली के साथ करें एंजॉय

HIGHLIGHTS

  1. हाॅलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जो क्रिसमस पर आधारित हैं।
  2. इन फिल्मों को आप क्रिसमस के खास मौके पर एंजाॅय कर सकते हैं।
  3. फिल्मों की कहानियों में एक्शन, रोमांस और रोमांच भरपूर देखने को मिलेगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Christmas 2023 Movies On Ott: दिसंबर का महीना आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी छुट्टियों और क्रिसमस के लिए काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। हाॅलीवुड में ऐसी कई स्पेशल फिल्में बनी हैं, जिनमें क्रिसमस फेस्टिवल को काफी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। इन फिल्मों की थीम क्रिसमस और क्रिसमस के आसपास रही हैं। इतना ही नहीं, इन फिल्मों की कहानियों में एक्शन, रोमांस और रोमांच भरपूर देखने को मिलेगा। ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो ओटीटी पर मौजूद हैं और जिन्हें आप अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

ए क्रिसमस कैरल (A Christmas Carol)

जिम कैरी स्टारर यह एक फैंटेसी फिल्म है। यह चार्ल्स डिकेंस के क्लासिक नोबेल पर आधारित है। इस फिल्म को रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया है। ए क्रिसमस कैरेल, एबेनेजर स्क्रूज की कहानी है, जो कि एक कंजूस इंसान होता है। उसे क्रिसमस के दिन उसके बिजनेस पार्टनर जैकब मार्ले का भूत आ जाता है। इसके बाद वह एक दयालु और सज्जन इंसान बन जाता है। यह फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

जिंगल ऑल द वे (Jingle All The Way)

साल 1996 में रिलीज हुई यह फिल्म अमेरिकी क्रिसमस कॉमेडी पर आधारित है। इस फिल्म को ब्रायन लेवंत ने डायरेक्ट किया है। अरनोल्ड श्वार्जनेगर इस फिल्म के लीड एक्टर हैं। फिल्म की कहानी में एक पिता अपने बच्चों को क्रिसमस गिफ्ट देने के लिए टर्बो मैन खिलौना खरीदना चाहता है। इसके लिए वह शहर की हर दुकान घूमता है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

फोर क्रिसमस (Four Christmases)

फोर क्रिसमस फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। इसे सेथ गाॅर्डन ने डायरेक्ट किया। यह एक कपल की कहानी को दिखाती है, जिन्हें घने कोहरे के कारण अपनी क्रिसमस छुट्टियों का प्लान कैंसिल होने के बाद फैमिली पार्टी में जाना पड़ता है। फिल्म में विंस वॉन और रीज विदरस्पून के साथ रॉबर्ट डुवैल, जॉन फेवर्यू, मैरी स्टीनबर्गन, ड्वाइट योआकम, टिम मैकग्रा, क्रिस्टिन चेनोवैथ, जॉन वोइट और सिसी स्पेसक अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

टोक्यो गॉडफादर्स (Tokyo Godfathers)

यह फिल्म जापानी एनिमेटेड क्रिसमस कॉमेडी एडवेंचर फिल्म है। इसे सातोशी कोन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी में क्रिसमस की शाम को टोक्यो की सड़कों पर रहने वाले तीन लोगों को कूड़े के बीच एक बच्चा मिलता है। वे इस बच्चे का माता-पिता को खोजने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

द पोलर एक्सप्रेस (The Polar Express)

द पोलर एक्सप्रेस क्रिसमस पर आधारित फिल्मों में सबसे फेमस फिल्म है। यह साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म अमेरिकी क्रिसमस एनिमेटेड एडवेंचर फंतासी फिल्म है, जिसे रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी में एक बच्चा ट्रेन से नॉर्थ पोल की जर्नी पर निकल पड़ता है। इस दौरान उसे सैंटा क्लॉस मिलता है। जिसके बाद उसकी लाइफ में एक नया मोड़ आता है, जब सैंटा क्लॉस उसे क्रिसमस का पहला गिफ्ट देता है। यह फिल्म आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

ए बॉय कॉल्ड क्रिसमस (A Boy Called Christmas)

यह फिल्म एक क्रिसमस फंतासी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन गिल केनान ने किया है। फिल्म की कहानी में क्रिसमस वाले दिन एक लड़का अपने पालतू चूहे और हिरण के साथ अपने पिता को खोजने के लिए निकल पड़ता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button