Lok Sabha Chunav: बागियों को भा रही भाजपा, अब तक कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ पार्टियों के कई नेताओं ने थामा दामन"/>

Lok Sabha Chunav: बागियों को भा रही भाजपा, अब तक कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ पार्टियों के कई नेताओं ने थामा दामन

HIGHLIGHTS

  1. – कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ पार्टियों के ज्यादातर ने भाजपा का दामन थाम लिया
  2. – अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू नौ मार्च को भाजपा में हुए शामिल
  3. – अंतागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक मंतूराम राम पवार भाजपा में हुए शामिल

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न पार्टियों के कुछ नेताओं ने दल-बदल कर ली है। इनमें ज्यादातर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। देशभर में जहां विपक्षी गठबंधन के नेता एक मंच पर दिख रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जकांछ), आम आदमी पार्टी(आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शरण ले ली है।

भाजपा का कहना है कि ज्यादातर नेताओं ने मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। वहीं कांग्रेस इसे दूसरे चश्मे से देख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं का भाजपा में प्रवेश के बाद भाजपा के जन्मजात कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक कार्टून साझा करके भाजपा पर तंज कसा है।

कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज चुनावी मैदान में

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पूर्व सामरी व विधायक चिंतामणि महाराज को भाजपा ने सरगुजा से सांसद का टिकट दिया है। अब वो सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बन गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा की ओर से सरगुजा से सांसद का टिकट मिलने के आश्वासन पर ही महाराज ने भाजपा का दामन थामा था और अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा कर उन्हें सांसदी का टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली में उन्हें माला पहनाकर भाजपा में घर वापसी कराया था।

तीन महीने के भीतर इतने नेता हुए शामिल

तीन महीने के भीतर ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू नौ मार्च को भाजपा में शामिल हुए। इसके पहले अंतागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक मंतूराम राम पवार भाजपा में शामिल हुए।

18 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) (जकांछ) पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक विधान मिश्रा जो कि प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button