Daniel Balaji Passes Away: 48 साल की उम्र में डेनियल बालाजी का निधन, आखिरी वक्त में भी कर गए रियल हीरो जैसा काम"/>

Daniel Balaji Passes Away: 48 साल की उम्र में डेनियल बालाजी का निधन, आखिरी वक्त में भी कर गए रियल हीरो जैसा काम

HIGHLIGHTS

  1. बेहतरीन एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है।
  2. फैंस के साथ-साथ साउथ सिनेमा स्टार्स भी काफी शाॅक में हैं।
  3. उन्हें चेन्नई के कोट्टीवकम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Daniel Balaji Passes Away: इस समय साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। तमिल और मलयालम फिल्मों के बेहतरीन एक्टर डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। शुक्रवार 29 मार्च को एक्टर ने 48 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। फैंस के साथ-साथ साउथ सिनेमा स्टार्स भी काफी शाॅक में हैं। एक्टर का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। बीते दिन उन्हें अचानक सीने में दर्द होने लगा था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टीवकम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एक्टर ने दम तोड़ दिया था।

naidunia_image

मृत्यु के बाद आंखें दान करना चाहते थे

बता दें कि डेनियल बालाजी के बारे में जानकारी देते हुए, रमेश बाला ने बताया है कि दिवंगत एक्टर ने अपनी मृत्यु के बाद आंखें दान करने का फैसला किया था। डाॅक्टर्स ने भी उनकी ये इच्छा पूरी कर दी है। इस जानकारी के बाद फैंस भी एक्टर को रियल लाइफ हीरो कह रहे हैं। शनिवार को डेनियल बालाजी के शव को पुरसाईवलकम स्थित उनके आवास पर दफनाया जाएगा। एक्टर के चाहने वाले इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

naidunia_image

ऐसे की फिल्मी करियर की शुरुआत

डेनियल बालाजी पिछले कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। फिल्मों में उनका करियर 3 दशक से भी ज्यादा का रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म Marudhanayagam से की थी। हालांकि, यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई थी। इसके कारण डेनियल ने फिल्मों की जगह टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया। इस सीरियल के बाद ही उनका नाम डेनियल पड़ा। उन्हें डायरेक्टर सुंदर के विजायन ने डेनियल नाम सजेस्ट किया था। उन्होंने April Maadhathil, Kaakha Kaakha और Vettaiyaadu Vilaiyaadu समेत कई फिल्मों में कमल हासन, थलापति विजय और सूर्या जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button