Holi 2024: इन गानों के बिना अधूरी है आपकी होली प्लेलिस्ट, रंग भरे गीतों के साथ लग जाएंगे चार चांद"/>

Holi 2024: इन गानों के बिना अधूरी है आपकी होली प्लेलिस्ट, रंग भरे गीतों के साथ लग जाएंगे चार चांद

HIGHLIGHTS

  1. भले ही ये गाने काफी पुराने हैं, लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं।
  2. इन गानों में होली को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है।
  3. आइए, देखें होली की शानदार प्लेलिस्ट।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Holi 2024: जल्द ही होली का त्योहार मनाया जाने वाला है। हर साल लोगों को रंगों के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। होली और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। ऐसी कई फिल्में आई हैं, जिनमें होली को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है। बॉलीवुड साॅन्ग्स के बिना ये त्योहार बहुत अधूरा लगता है। आज हम आपके लिए उन्हीं गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके होली सेलिब्रेशन में चांद लगा देंगे। भले ही ये गाने काफी पुराने हैं, लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। आइए, देखें होली की शानदार प्लेलिस्ट।

रंग बरसे भीगे चुनरवाली

साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म सिलसिला का यह गाना आज भी बहुत फेमस हैं। यह फिल्म इस दौरान की सबसे हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और राजीव कुमार अहम रोल में दिखाई दिए हैं। फिल्म का गाना रंग बरसे भिगे चुनर वाली जब तक सुनाई नहीं देता, तब तक होली का मजा नहीं आता।

होली के दिन दिल मिल जाते हैं

होली के दिन दिल मिल जाते हैं, गाने को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। शोले फिल्म का यह गाना खूब हिट हुआ था। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अहम किरदार में नजर आए थे। होली के दिन इस गाने को हर जगह बजाया जाता है। फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।

जोगी जी धीरे-धीरे

साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म नदिया का पार का फेमस होली सॉन्ग जोगी जी धीरे-धीरे एक बेहतरीन साॅन्ग है। आज भी होली पर यह गाना सुनने में काफी अच्छा लगता है। नौजवान भी इन गानों पर खूब थिरकते हैं। इस गाने के बजने पर आप भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाएंगे।

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली

आशा पारेख और राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग का यह गाना आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली आज भी होली सेलिब्रेशन में बजाया जाता है। होली की प्लेलिस्ट में यह शानदार गाना कैसे मिस किया जा सकता है।

अंग से अंग लगाना

शाहरुख खान की फिल्म डर का यह गाना अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना भी काफी पॉपुलर सॉन्ग है। होली सॉन्ग्स में यह सॉन्ग सभी की जुबान पर रहता है। यश चोपड़ा की फिल्म में होली के त्योहार को दिखाया गया है। यह 1993 में रिलीज हुई फिल्मों में सुपरहिट फिल्म रही है।

होली खेले रघुवीरा

होली खेले रघुवीरा होली पर न बजाया जाए, तो पूरी होली ही फिकी सी लगती है। होली के खास मौके के लिए ही यह गाना बनाया गया है। गाने में अबीर गुलाल उड़ाते हुए लोग होली के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाते हैं। यह गाना अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है।

बलम पिचकारी

साल 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये जवानी है दिवानी एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म का गाना बलम पिचकारी होली सेलिब्रेशन पर बनाया गया है। इस गाने पर लोग होली के मौके पर जमकर नाचते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button