Raipur News: प्रेमिका के चक्कर में मां को परेशान करता था बेटा, युवक को 6 माह के लिए घर से निकाला"/>

Raipur News: प्रेमिका के चक्कर में मां को परेशान करता था बेटा, युवक को 6 माह के लिए घर से निकाला

HIGHLIGHTS

  1. मां को परेशान करता था बेटा
  2. मां ने महिला आयोग से की थी शिकायत
  3. अब 6 माह के लिए घर से निकाला

Raipur News नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बेटा अपनी मां को प्रेमिका के चक्कर में परेशान करता था। मां को आत्महत्या की धमकी देकर डराता था। इसकी शिकायत मां ने महिला आयोग में की। सुनवाई में लड़की के पिता को बुलाया गया। समझाने के बाद लड़की ने भी लड़के से संबंध तोड़ लिया। मां ने भी बेटे से संबंध तोड़कर 6 माह के लिए घर से निकाल दिया। आयोग ने इस प्रकरण को एक साल तक निगरानी में रखा है। यदि लड़का अगले 6 माह तक दोनों पक्षों को तंग करता है तो दोनों उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकते है।

मामले के अनुसार मां अपने बेटे और उसकी प्रेमिका से परेशान है। प्रेमिका ने वर्तमान में 18 वर्ष पूर्ण किए हैं और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह आवेदिका के बेटे के साथ कभी-कभार घूमने जाती है। इस कारण लड़की के माता-पिता के साथ भी विवाद हो चुका है।

एक साल के लिए निगरानी में रहेगा प्रकरण

लड़की के पिता ने आयोग को बताया कि लड़का उनके घर के पास किराये का मकान लेकर रहता है। उसे वहां से हटाने का निर्देश दिया गया। लड़के ने स्वीकार किया कि वह उनके घर के आस-पास नहीं रहेगा। मां ने भी कहा कि वह अपने बेटे को अपने घर में नहीं रखना चाहती है। महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने निर्देश दिया कि कम से कम 6 माह के लिए लड़का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं रखेगा। लड़के ने सहमति जताई। प्रकरण को एक साल के लिए निगरानी में रखा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button