Weather Of Raipur: रायपुर में तेज धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, तेजी से बढ़ेगा दिन का तापमान"/>

Weather Of Raipur: रायपुर में तेज धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, तेजी से बढ़ेगा दिन का तापमान

रायपुर। Raipur Weather : द्रोणिका का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने लगी है। रायपुर में मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली हुई है। बुधवार से तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। अभी यह 35-36 डिग्री सेल्सियस पर है। उसके बाद रात के तापमान में भी वृद्धि होने लगेगी।

 

मौसम की अनुकूलता के बीच गर्मी के शुरुआती दिनों में काफी राहत मिल रही है। आसमान में बादलों के बीच शाम को ठंडी हवा चल रही है। लेकिन यह जल्द ही समाप्त होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने लगेगी। यानी होली के पहले धूप परेशान करने लगेगी।

अब बढ़ने लगा है तापमान

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार तापमान में हल्की वृद्धि का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के साथ सामान्य से पांच अधिक था। वहीं रात में 20 डिग्री के साथ सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया था। शनिवार को दिन का तापमान 35 और रात का 20 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button